Times Now Navbharat
live-tv
Premium

ये Y2K फैशन क्या है, क्यों जान्हवी-अनन्या को छोड़ GenZ को पसंद आ रहे कैटरीना-करिश्मा वाले लुक

साल 2000 के आसपास का Y2K फैशन एक बार फिर ट्रेंड में है। लो-राइज जींस, बेबी टी, टाइट कुर्तियां, मिनी बैग और रंग-बिरंगे एक्सेसरीज को Gen Z नए अंदाज में अपना रही है। जानिए आखिर क्या है यह ट्रेंड।

Image
What is y2k fashion why genz is liking such looks what to buy
Authored by: Avni Bagrola
Updated Jul 3, 2026, 17:56 IST
Follow on Google News

फैशन की दुनिया में पुरानी चीजें अक्सर नए अंदाज में लौटती हैं। लगातार बदलती फैशन की इस दुनिया में हर दूसरे दिन कोई नए कपड़ों को ट्रेंड फैशन लवर्स के दरवाजे पर दस्तक देने लगता है। सीक्वेन, रिप्ड तो ओवरसाइइज्ड कपड़ों के ट्रेंड के बाद अब फैशन इंडस्ट्री में Y2K फैशन के खूब चर्चे हो रहे हैं। अगर आपने हाल ही में सोशल मीडिया पर Avneet Kaur, Ananya Panday या दूसरे यंग सेलेब्स की तस्वीरें देखी हैं, तो आपने जरूर ही इस बदलते फैशन ट्रेंड को नोटिस किया होगा।

Y2K Fashion Trend

Y2K Fashion Trend

छोटे टॉप, फिटेड सिल्हूट, लो-वेस्ट बॉटम्स, मिनी बैग्स और चमकीले एक्सेसरीज फिर से वार्डरोब का हिस्सा बन रहे हैं। Gen Z इन्हें अपने तरीके से स्टाइल कर रहे हैं, जिससे करीब 20-25 साल पुराने दौर का फैशन बिल्कुल फ्रेश और मॉडर्न नजर आ रहा है। इसी स्टाइल ट्रेंड को Y2K Fashion कहा जा रहा है। इस तरह का फैशन करीब 2000 वाले दौर की बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में खूब देखने को मिलता था।

क्या होता है Y2K फैशन?

Y2K का मतलब है Year 2000 यानी साल 2000 के आसपास का फैशन। 26 साल पहले भारतीय फैशन इंडस्ट्री की काया पलट हुई थी। नई सदी के साथ बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों ने फैशन को नया मुकाम दिया था। उस दौर में करिश्मा से लेकर करीना, ऐश्वर्या जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के कपड़ों में चमकीले रंग, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, फिटेड सिल्हूट और एक्सपेरिमेंट खूब देखने को मिला है। जो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल का बहुत ही कमाल मेल पेश करता है। और आज उसी दौर का फैशन दोबारा लौट आया है।

पुराने कपड़ों की हुई वापसी

कुछ साल पहले तक आपको दुकानों में हाई-वेस्ट जींस, ओवरसाइज्ड कपड़ों का भंडार नजर आता होगा। हालांकि अब एक बार फिर लो-राइज जींस, बेबी टी शर्ट, क्रॉप टॉप, फिटेड स्कर्ट और फिटेड टैंक टॉप, स्कर्ट तो टाइट वाली कुर्तियां, स्कार्फ दुपट्टा, फिशकट लहंगे ट्रेंड में लौट आए हैं। कई टॉप सेलेब्स Y2K इंस्पायर्ड लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।

Kareena Kapoor Y2K Fashion

Kareena Kapoor Y2K Fashion

Poo का स्टाइल आज भी सुपरहिट

करीना कपूर का 'Poo' वाला किरदार आज भी फैशन आइकॉन माना जाता है। क्रॉप टॉप, स्टाइलिश ट्राउजर, चमकीले आउटफिट, छोटे बैग और बोले चूड़ियां गाने वाला ऑम्ब्रे डिवाइडर लहंगा तो पीक Y2K फैशन का उदाहरण है। जिसे आज सोशल मीडिया पर कई फैशन इंफ्लुएंसर्स रिक्रिएट कर चुके हैं। यहां तक की अनंत अंबानी की शादी में खुद श्लोका मेहता ने करीना का ये आइकॉनिक 2000 वाला लहंगा लुक फ्लॉन्ट किया था।

Rani Mukherjee 2000 Fashion

Rani Mukherjee 2000 Fashion

याद है रानी मुखर्जी की कुर्तियां?

अगर आपने 'कभी खुशी कभी ग़म' या उस दौर की दूसरी फिल्में देखी हैं, तो आपको रानी मुखर्जी की छोटी, फिटेड कुर्तियां जरूर याद होंगी। उस समय ऐसी कुर्तियां स्ट्रेट पैंट या जींस के साथ पहनी जाती थीं। अब वही स्टाइल नए फैब्रिक, नए प्रिंट और नए रंगों के साथ फिर से फैशन में लौट आया है। यंग कॉलेज गर्ल्स के बीच तो इस तरह की कुर्तियां सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं। रानी के फिशकट पैटर्न और 3D प्रिंट वाले लहंगे भी 2000 वाले दौर में क्लासिक रहे हैं।

Katrina Kaif 2000 Fashion

Katrina Kaif 2000 Fashion

कैटरीना के लुक्स भी रहे हैं आइकॉनिक

करीना, करिश्मा और रानी की तरह, Katrina Kaif ने भी अपने शुरुआती बॉलीवुड दौर में Y2K फैशन को खूब अपनाया। Maine Pyaar Kyun Kiya? और Namastey London जैसी फिल्मों में वह स्ट्रैपी टॉप, डेनिम कैप्री, फिटेड जैकेट, ए-लाइन स्कर्ट, शिमरी ड्रेसेस और स्टेटमेंट बेल्ट जैसे ट्रेंडी आउटफिट्स में नजर आईं। उनका ग्लैमरस लेकिन आसान-सा स्टाइल उस दौर की युवा फैशन पसंद का बड़ा हिस्सा बन गया, जिसे आज की Gen Z नए अंदाज में फिर अपना रहे हैं।

करिश्मा कपूर के रंगीन लुक भी बने इंस्पिरेशन

90 के दशक के आखिर और 2000 की शुरुआत में करिश्मा कपूर के आउटफिट्स भी काफी ट्रेंडी माने जाते थे। रंग-बिरंगे टॉप, कार्गो पैंट, डेनिम और स्टाइलिश जैकेट उस समय खूब पसंद किए जाते थे। आज इन्हीं चीजों को थोड़ा मॉडर्न टच देकर दोबारा पहना जा रहा है।

Karishma Kapoor Y2K Fashion

Karishma Kapoor Y2K Fashion

Y2K फैशन में कैसे कपड़े होते हैं?

Y2K फैशन का पूरा फोकस ऐसे आउटफिट्स पर होता है जो देखने में बोल्ड, फन और थोड़ा ड्रामेटिक लगें। इसमें शरीर पर फिट बैठने वाले छोटे टॉप, स्कर्ट पॉप-कल्चर प्रिंट, स्टाइलिश नेकलाइन और हल्के ट्रांसपेरेंट लेयरिंग का खूब इस्तेमाल होता है। 2000 फैशन में टाइट फिटिंग टॉप या कुर्तियों को क्लासिक बॉटम्स के साथ पेयर किया जाता है, जिससे लुक में बैलेंस आता है। वहीं इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के लिए हल्के फैब्रिक की छोटी कुर्तियां, खूबसूरत नेक डिज़ाइन, लेस डिटेलिंग और फ्लोई स्लीव्स इस ट्रेंड की पहचान मानी जाती हैं। पूरा लुक कैजुअल होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश और मॉडर्न नजर आता है।

सिर्फ कपड़े नहीं, एक्सेसरीज और फुटवियर भी बनाते हैं Y2K लुक खास

Y2K फैशन की पहचान सिर्फ आउटफिट्स से नहीं, बल्कि उन्हें स्टाइल करने के तरीके से भी होती है। इस ट्रेंड में मोटे सोल वाली सैंडल, रेट्रो लुक वाले स्पोर्टी जूते और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले फुटवियर काफी पसंद किए जाते हैं। इनके साथ छोटे कंधे वाले बैग, रंगीन चश्मे, बालों में बटरफ्लाई क्लिप, चमकदार बेल्ट, बीड्स वाले चार्म और कई लेयर में पहनी गई ज्वेलरी पूरे लुक को अलग पहचान देती है।

Y2K Fashion

Y2K Fashion

Y2K फैशन सिर्फ पुराने कपड़ों या लुक की वापसी नहीं, बल्कि पुराने दौर को नए नजरिए से जीने का तरीका है। यही वजह है कि आज की Gen Z इसे अपने अंदाज में स्टाइल कर रहे हैं। अगर आप भी इस ट्रेंड को अपनाना चाहते हैं, तो पूरे वॉर्डरोब को बदलने की जरूरत नहीं है। अपनी अलमारी में मौजूद कुछ पुराने स्टाइल्स को नए तरीके से मिक्स-मैच कर पहनें।

End of Article