Terminal Ileitis: क्या होता है टर्मिनल इलिटिस, एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को हुई आंतों की यह गंभीर परेशानी

Terminal Ileitis: एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को टर्मिनल इलिटिस होने के बाद यह बीमारी चर्चा में है। बहुत कम लोग ही इस बीमारी के बारे में जानते हैं। जानिए टर्मिनल इलिटिस क्या है और किन वजहों से यह हो सकती है।

Terminal Ileitis: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद एक बीमारी अचानक चर्चा में आ गई है, जिसका नाम है टर्मिनल इलिटिस। यह नाम सुनने में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन आसान भाषा में समझें तो यह छोटी आंत के आखिरी हिस्से में होने वाली सूजन की समस्या है। जैस्मीन (jasmin bhasin) को दुबई में अचानक तेज दर्द और इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर यह बीमारी क्या होती है, क्यों होती है और क्या यह बहुत खतरनाक है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए इसे समझते हैं।

Terminal Ileitis Jasmin Bhasin Health Condition

जानिए एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन होने वाली बीमरी टर्मिनल इलिटिस क्या है.

आखिर टर्मिनल इलिटिस क्या है

अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद में सहायक प्रोफेसर एवं वरिष्ठ सलाहकार (डाइजेस्टिव डिजीज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी विभाग) डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत बताते हैं कि बहुत से लोग आज भी यह नहीं जानते हैं कि हम जो खाना खाते हैं, वह शरीर में जाकर छोटी और बड़ी आंत से होकर गुजरता है। छोटी आंत का सबसे आखिरी हिस्सा टर्मिनल इलियम कहलाता है। जब इस हिस्से में सूजन आ जाती है, तो उसे टर्मिनल इलिटिस कहा जाता है।

End of Feed