सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग क्या है, क्यों बढ़ रहा Parenting के नए तरीके का क्रेज, जान लें इसके फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2025, 02:33 PM IST

सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है और पेरेंट्स को पेरेंटिंग का ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग बच्चों की परवरिश का एक आधुनिक तरीका है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों के साथ लगातार पीछे-पीछे भागने या हर चीज़ में हस्तक्षेप करने के बजाय, उन्हें एक ही जगह पर बैठकर निगरानी में रखते हुए खुद से खेलने और सीखने का मौका देते हैं।

हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि वो अपने बच्चे को अच्छी परवरिश दें। इसके लिए पेरेंट्स, पेरेंटिंग के कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और हर तरीका बच्चे के विकास पर प्रभाव डालता है। इन दिनों पेरेंटिंग का जो तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है वो है सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग और क्यों इस नए पेरेंटिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

Sitterwise parenting.

Sitterwise parenting.

क्या होता है सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग?

सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग इन दिनों काफी ट्रेंड में है और पेरेंट्स को पेरेंटिंग का ये तरीका काफी पसंद आ रहा है। सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग बच्चों की परवरिश का एक आधुनिक तरीका है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों के साथ लगातार पीछे-पीछे भागने या हर चीज़ में हस्तक्षेप करने के बजाय, उन्हें एक ही जगह पर बैठकर निगरानी में रखते हुए खुद से खेलने और सीखने का मौका देते हैं। इसमें माता-पिता बच्चों की हर एक्टिविटी पर नज़र तो रखते हैं, लेकिन उन्हें फ्री छोड़ देते हैं। यह बच्चों और माता-पिता दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस पेरेंटिंग में फोकस बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग पर किया जाता है। सिटरवाइजिंग पेरेंटिंग बच्चे और पेरेंट्स के बीच गैप कम करने का काम करते हैं।

End of Feed