How to use hair gel: हेयर जेल आज की यूथ के स्टाइल और ग्रूमिंग का अहम हिस्सा बन चुका है। मार्केट में उनके लिए कई तरह के जेल मौजूद हैं। वैसे बहुत से लोग इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि जेल गीले बालों पर लगाना चाहिए या सूखे बालों पर। अगर आप भी हर बार मनमाफिक हेयरस्टाइल नहीं बना पाते, तो इसकी वजह जेल लगाने का गलत तरीका हो सकता है। आइए जानते हैं जेल लगाने का सही तरीका क्या है:
जानिए बालों में जेल लगाने का सही तरीका (Photo; iStock)
गीले बालों पर जेल लगाने से क्या होता है
अगर आपके बाल हल्के गीले या तौलिए से सुखाए हुए हैं, तो जेल आसानी से पूरे बालों में फैल जाता है। इससे बालों को नेचुरल होल्ड मिलता है और हेयरस्टाइल ज्यादा देर तक बनी रहती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हल्की नमी वाले बालों पर जेल लगाने से प्रोडक्ट कम मात्रा में लगता है और बाल चिपचिपे भी नहीं दिखते।
सूखे बालों पर कब लगाना चाहिए जेल?
अगर आपको स्पाइकी हेयरस्टाइल, टेक्सचर लुक या किसी खास हिस्से को सेट करना है तो सूखे बालों पर जेल लगाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे बालों पर ज्यादा मजबूत पकड़ मिलती है और स्टाइल ज्यादा शार्प नजर आती है।
ध्यान रहे कि सूखे बालों पर जरूरत से ज्यादा जेल लगाने से बाल सख्त, चिपचिपे और बेजान दिख सकते हैं। इसलिए मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कंडीशनर लगाने के कितनी देर बाद धो लेने चाहिए बाल
जेल लगाने का सही तरीका
सबसे पहले बालों को साफ रखें। गंदे या बहुत ऑयली बालों पर जेल लगाने से मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। हथेली पर थोड़ी-सी जेल लें और दोनों हाथों में अच्छी तरह रगड़कर पूरे बालों में समान रूप से लगाएं। हमेशा पीछे से आगे की ओर जेल लगाना बेहतर माना जाता है ताकि हर हिस्से तक प्रोडक्ट पहुंच सके।
इसके बाद उंगलियों या कंघी की मदद से अपनी पसंद का स्टाइल बनाएं। अगर जरूरत महसूस हो तो आखिर में बहुत थोड़ी मात्रा में जेल लेकर फिनिशिंग टच दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैसे होते हैं बिना पॉलिश के जूते पहनने वाले लोग
किन गलतियों से बचें?
बहुत ज्यादा जेल लगाने से बालों पर सफेद परत जम सकती है और स्कैल्प पर खुजली भी हो सकती है। रात को सोने से पहले बाल धो लेना बेहतर होता है ताकि जेल लंबे समय तक स्कैल्प पर जमा न रहे। साथ ही हर दिन जेल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल रूखे हो सकते हैं।
एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हेयर जेल का असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे और कब लगाते हैं। सामान्य स्टाइलिंग के लिए हल्के गीले बाल सबसे बेहतर माने जाते हैं, जबकि मजबूत होल्ड और स्पेशल लुक के लिए सूखे बालों पर जेल लगाया जा सकता है। सही मात्रा और सही तकनीक अपनाकर आप बिना किसी नुकसान के अपने बालों को प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं।
