लाइफस्टाइल

5 Best Saree's of India: हर महिला की अलमारी में होनी चाहिए ये 5 साड़ियां, दूसरी वाली की तो है दुनिया भर में डिमांड

5 Best Saree's of India (भारत की 5 बेस्ट साड़ियां): भारत की ये 5 साड़ियाँ न केवल परंपरा का प्रतिनिधित्व करती है बल्कि ये साड़ियाँ मॉडर्न फैशन में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। अगर आप भारतीय साड़ियों की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं, तो भारत की इन 5 बेस्ट साड़ियों को जरूर अपने वार्डरोब में शामिल करें।

Image

Top 5 indian saree every women must have

5 Best Saree's of India (भारत की 5 बेस्ट साड़ियां): भारत की सांस्कृतिक विरासत में साड़ी की बहुत ही विशेष जगह है। यह न केवल एक ट्रेडिशनल आउटफिट है, बल्कि भारतीय नारी के लिए एक एहसास जैसा वहीं ये सुंदरता और गरिमा का प्रतीक भी है। भारत के अलग अलग राज्यों में आपको अलग-अलग तरह की साड़ियाँ देखने को मिल जाएंगी, जो अपने डिजाइन, रंग और बुनाई के लिए प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं भारत की 5 सर्वश्रेष्ठ साड़ियों के बारे में, जो देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी हैं और हर महिला के पास ये 5 साड़ियां होनी ही चाहिए।

भारत की बेस्ट साड़ियां, Top 5 Types of Saree in India

1. बनारसी साड़ी (उत्तर प्रदेश)

बनारसी साड़ी भारतीय साड़ियों की रानी मानी जाती है। यह साड़ी उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में बनाई जाती है। बनारसी साड़ी की खासियत इसकी जरी (गोल्डन थ्रेड) और रेशम की बुनाई है। यह साड़ी शादी-विवाह और विशेष अवसरों पर पहनी जाती है। इसकी डिजाइन और कारीगरी इसे दुनिया भर में प्रसिद्ध बनाती है। इन दिनों बनारसी साड़ियों का सबसे ज्यादा ट्रेंड चल रहा है।

2. कांचीपुरम साड़ी (तमिलनाडु)

तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर में बनने वाली यह साड़ी अपने मोटे रेशम और जटिल डिजाइन के लिए जानी जाती है। कांचीपुरम साड़ी को "साड़ियों की रानी" भी कहा जाता है। इसकी खासियत है इसके बॉर्डर और पल्लू पर बने पारंपरिक मोटिफ्स, जो अक्सर मंदिरों की वास्तुकला से प्रेरित होते हैं। इन साड़ियों को भारत की सबसे महंगी साड़ियों की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है। राजसी लुक के लिए तो हर महिला के पास ये वाली साड़ी होनी ही चाहिए

3. बांधनी साड़ी (राजस्थान और गुजरात)

राजस्थान और गुजरात की बांधनी साड़ी अपने अनूठे टाई-डाई प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है। इस साड़ी को बनाने के लिए कपड़े को छोटे-छोटे बंधनों में बांधकर रंगा जाता है, जिससे इसमें खूबसूरत पैटर्न बनते हैं। बांधनी साड़ी त्योहारों और उत्सवों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

4. चंदेरी साड़ी (मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश के चंदेरी शहर में बनने वाली यह साड़ी अपने लाइट, कम्फर्टेबल लुक और शानदार डिजाइन के लिए जानी जाती है। चंदेरी साड़ी रेशम और कपास के मिश्रण से बनाई जाती है। इसकी खासियत है इसके पारदर्शी फैब्रिक और ज्यामितीय पैटर्न। यह साड़ी गर्मियों में पहनने के लिए आदर्श मानी जाती है।

5. पैठणी साड़ी (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के पैठण शहर में बनने वाली यह साड़ी अपने ज्यामितीय डिजाइन और रेशम की बुनाई के लिए प्रसिद्ध है। पैठणी साड़ी को अक्सर महाराष्ट्र की महिलाएं विशेष अवसरों पर पहनती हैं। इसकी खासियत है इसके पल्लू पर बने पारंपरिक मोटिफ्स, जो अक्सर प्रकृति से प्रेरित होते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article