भारतीय रसोई में मसालों का खास महत्व होता है, और उनमें भी कश्मीरी लाल मिर्च अपनी अलग पहचान रखती है। इस मिर्च में हालांकि तीखापन कम होता है।लेकिन रंग और फ्लेवर के लिए ये खास तरह से इस्तेमाल की जाती है। इसलिए इसे खासतौर पर ग्रेवी, सब्जी और स्नैक्स में इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे सामान्य लाल मिर्च की तरह ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका सही उपयोग जानना बेहद जरूरी है। ताकि खाने का रंग, स्वाद और टेक्सचर बेहतर बन सके।
अगर सही तरीके से कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जाए। तो यह किसी भी डिश को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट बना सकती है। वहीं गलत इस्तेमाल से इसका स्वाद फीका या कड़वा भी हो सकता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कश्मीरी लाल मिर्च को किस तरह इस्तेमाल करें, ताकि हर डिश में परफेक्ट रंग और स्वाद मिल सके।
1. हल्का भूनकर करें इस्तेमाल
कश्मीरी लाल मिर्च को सीधे डालने के बजाय हल्का सा भून लें। इससे इसका रंग और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं और खाने में अच्छा फ्लेवर आता है।
2. पानी में भिगोकर बनाएं पेस्ट
सूखी मिर्च को 10–15 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। यह तरीका ग्रेवी वाली डिश के लिए सबसे बेहतर होता है और इससे रंग गहरा आता है।
3. तेल या घी में पकाएं
मिर्च को सीधे डिश में डालने की बजाय पहले तेल या घी में हल्का पकाएं। इससे इसका कच्चापन खत्म होता है और स्वाद ज्यादा बैलेंस्ड हो जाता है।
4. सही मात्रा का ध्यान रखें
कश्मीरी मिर्च तीखी कम होती है, लेकिन फिर भी इसे ज्यादा डालने से स्वाद बिगड़ सकता है। हमेशा जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें।
5. रंग के लिए परफेक्ट
अगर आप खाने को रेस्टोरेंट जैसा लाल रंग देना चाहते हैं, तो कश्मीरी मिर्च सबसे अच्छा विकल्प है। यह बिना ज्यादा तीखापन बढ़ाए डिश को आकर्षक बनाती है।
6. मसालों के साथ बैलेंस करें
इसे अन्य मसालों जैसे धनिया, जीरा और हल्दी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें, ताकि स्वाद और भी बेहतर हो सके।
7. स्टोरेज का रखें ध्यान
मिर्च को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में और ठंडी, सूखी जगह पर रखें, ताकि इसकी खुशबू और रंग लंबे समय तक बरकरार रहे।
कश्मीरी लाल मिर्च सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि आपकी डिश को खास बनाने का एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह खाने के रंग, स्वाद और प्रेजेंटेशन को पूरी तरह बदल सकती है।
