लाइफस्टाइल

Tea Shayari: हाल-ए-दिल भी बयां करते हैं चाय पर लिखे ये वायरल शेर, देखें चाय पर दो लाइन शायरी क्या है

Tea Shayari in Hindi (चाय पर दो लाइन शायरी क्या है): आज इंटरनेशनल टी डे पर पढ़ें चाय पर चंद शेर जो खूब वायरल हैं। चाय पर ये वायरल शेर आपके दिल का हाल भी बयां कर सकते हैं।

Image

चाय पर शायरी (Photo: iStock)

Tea Shayari in Hindi (चाय पर शायरी हिंदी में): आज इंटरनेशनल टी डे यानी कि अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है। यह खास दिन हर साल 21 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में चाय की खेती से जुड़े किसानों, मजदूरों और चाय उद्योग के महत्व को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। चाय के शौकीनों के लिए भी यह दिन बहुत खास है। भारत में तो चाय महज एक ड्रिंक से कहीं आगे करोड़ों लोगों की भावनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। सुबह की शुरुआत हो, दोस्तों के साथ बातचीत या फिर थकान मिटाने का जरिया, एक कप चाय हर मौके को खास बना देती है।

चाय पर बहुत से शायरों ने कुछ बेहतरीन शेर लिखे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी गुमनाम शायरों की चाय पर शायरी काफी वायरल होती है। चाय के शौकीन हों या फिर कोई भी आम इंसान, चाय पर ये शायरी लोग अकसर शेयर करते रहते हैं। आइए देखें चाय पर शायरी हिंदी में:

1. हाथ में चाय और यादों में आh हो,

फिर उस खुशनुमा सुबह की क्या बात हो।

2. ये खामोश से लम्हे

ये गुलाबी ठंड के दिन,

तुम्हें याद करते करते

एक और चाय तुम्हारे बिन।

3. सुबह की चाय से भी वो ताजगी नहीं आती है,

जो सुबह में तेरी एख झलक पा जाने में आती है।

4. खबर फैली मोहल्ले में तेरे मेरे इश्क की इस कदर,

लोग चाय की चुस्कियों से ज्यादा हमारा नाम लेने लगे

5. हम तुम शायरी और एक कप चाय,

ख्वाब भी देखो जान मेरे कितने हसीन है।

6. कुछ इस तरह से शक्कर को

बचा लिया करो, चाय जब पीओ हमें

जहन में बिठा लिया करो।

7. तेरी यादों का नशा है मुझे

चाय की तरह

सुबह सबसे पहले

तेरी ही याद आती है

8. जब सुबह सुबह तेरे प्यार के नग्में को गुनगुनाता हूं

लब मुस्कुराते है जब चाय का कप उठाता हूं।

9. एक कप चाय दो दिलो को मिला देती है,

एक कप चाय दिन भर की थकान मिटा देती है।

10. दोबारा गर्म की हुई चाय और

समझौता किया हुआ रिश्ता

दोनों में पहले जैसी

मिठास कभी नही आती।

11. न करना मेरी चाय पर शक ए-सनम,

हमने तुमसे सुबह की चाय सा इश्क किया है,

जिसके न मिलने पर दिन अधूरा सा लगने लगता है।

12. तुम्हारे हाथों की बनी चाय के गर्म एहसासों की जरूरत है मुझे,

सुबह की सर्दी और तुम्हारी जुदाई हमसे अब बर्दाश्त नही होती।

13. मिलो कभी चाय पर फिर कोई किस्से बुनेंगे,

तुम खामोशी से कहना, हम चुपके से सुनेंगे

14. वो पल भी कोई पल है

जिस पल तेरा एहसास ना हो

वो चाय फिर चाय कैसी

जिसमें तेरे होठों सी मिठास ना हो।

15. चाय के बाद दूसरा रंग तुम्हारा है,

जो मुझे सांवला अच्छा लगता है

उम्मीद करते हैं कि चाय पर लिखे ये शेर आपको जरूर पसंद आए होंगे। आप चाहें तो चाय पर शायरी अपने दोस्तों या करीबियों के साथ भी साझा कर सकते हैं। आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करना चाहें तो वो भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article