लाइफस्टाइल

Tea Shayari Hindi: चाय पीना तो इक बहाना था.. चाय पर पढ़ें ये दिल छूने वाली शायरी, देखें मशहूर शायरों ने चाय पर क्या लिखा है

tea shayari hindi: हर सुबह चाय से दिन शुरू करने वाले चाय प्रेमियों के लिए हम आज नामी शायरों के लिखे शेर लाए हैं। इनके साथ चाय पीने का मजा दोगुना हो जाएगा।

Image

चाय पर शायरी - देखें मशहूर शायरों ने क्या लिखा है

Tea Shayari Hindi: सर्दियों का मौसम और गरमागरम चाय के जोड़ का कोई सानी नहीं है। और इस पर चार चांद तब लग जाते हैं, जब आप चाय के शौकीन हों। सुबह से शाम तक कई प्याली चाय सुड़क लेने वालों को तो बस चाय पर बोलने बतियाने का बहाना चाहिए होता है। और ये साबित करने का भी आप कितने बड़े चाय प्रेमी हैं। तो आज हम आपके लिए चुनकर कुछ ऐसी शेरो-शायरी लाए हैं, जो चाय के गिर्द हुई लिखे गए हैं। पढ़िए और मौका लगने पर इन्हें सुनाने से भी मत चूकिए।

Chai Par Shayari 2 Line Hindi

शेर जैसा भी हो इस शहर में पढ़ सकते हो

चाय जैसी भी हो आसाम में बिक जाती है

- मुनव्वर राना

Jigar Moradabadi Shayari

घी मिसरी भी भेज कभी अखबारों में

कई दिनों से चाय है कड़वी या अल्लाह

- निदा फाजली

chai shayari

chai shayari

आज फिर चाय बनाते हुए वो याद आया

आज फिर चाय में पत्ती नहीं डाली मैं ने

- तरुणा मिश्रा

चाय की प्याली में नीली टेबलेट घोली

सहमे सहमे हाथों ने इक किताब फिर खोली

- बशीर बद्र

चाय में चीनी मिलाना उस घड़ी भाया बहुत

जेर-ए-लब वो मुस्कुराता शुक्रिया अच्छा लगा

- अमजद इस्लाम अमजद

तुझ में कस-बल है तो दुनिया को बहा कर ले जा

चाय की प्याली में तूफान उठाता क्या है

- शहजाद अहमद

chai shayari in hindi

chai shayari in hindi

सामने रख के चाय की प्याली

चुस्की चुस्की तिरी कमी चक्खी

- नाहीद अख्तर बलूच

चाय पीना तो इक बहाना था

आरजू दिल की तर्जुमानी थी

- ईमान कैसरानी

ठंडी चाय की प्याली पी के

रात की प्यास बुझाई है

- रईस फरोग

आज मौसम भी खूब ठहरा है

एक चाय का कप बनाओ तो

- सफीया चौधरी

जरा सी चाय गिरी और दाग दाग वरक

ये जिंदगी है कि अखबार का तराशा है

- आमिर सुहैल

सख्त सर्दी में चाय ऑर्डर की

हम ने मौसम से ले लिया बदला

- ईमान कैसरान

चाय में उस के पिस्तां थे

मेरा बदन पानी में था

- आदिल मंसूरी

हम इतनी गर्म-जोशी से मिले थे

हमारी चाय ठंडी हो गई थी

- खालिद महबूब

शब ढली उठने लगे होटल से लोग

चाय का ये दौर इस के नाम पर

- नासिर शहजाद

हंस पड़ी शाम की उदास फजा

इस तरह चाय की प्याली हंसी

- बशीर बद्र

तेरी टेंशन में पीना भूल गई

चाय तो सामने रखी हुई थी

- जहरा करार

हम जहां चाय पीने जाते थे

क्या वहां अब भी आया करते थे

- वसी शाह

वो मोहब्बत अगर नहीं थी 'हसन'

उस ने चाय में क्या मिलाया था

- हसन जहीर राजा

तेरे हाथ की चाय तो पी थी

दिल का रंज तो दिल में रहा था

- नासिर काजमी

कैसे लगा आपको हमारा ये कलेक्‍शन ? अगर पसंद आया तो आप हमारे लाइफस्‍टाइल के पेज को लगातार देखते रहें। हम आपके लिए इस तरह के ताजे लेख रोजाना लेकर आते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article