लाइफस्टाइल

Tea Quotes: चाय बिना चैन कहां रे, चाय है तो चुस्ती है... - इंटरनेशनल टी डे पर देखें ऐसे फेमस और मजेदार कोट्स

Tea Quotes: International Tea Day 2026 पर पढ़ें चाय से जुड़े मशहूर हिंदी और इंग्लिश कोट्स। जानिए क्यों चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं और रिश्तों का हिस्सा बन चुकी है। पढ़ें चाय पर फेमस लाइनें।

Image

इंटरनेशनल टी डे पर पढ़ें चाय से जुड़े मजेदार कोट्स

Tea Quotes : सुबह की नींद खुलते ही सबसे पहले अगर किसी चीज की याद आती है, तो वह है एक गर्म कप चाय। किसी के लिए यह आदत है, किसी के लिए राहत, तो किसी के लिए रिश्तों को जोड़ने का बहाना। चाय की इसी खूबी को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 21 मई को दुनियाभर में International Tea Day मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ चाय पीने का नहीं, बल्कि उससे जुड़ी संस्कृति, मेहनत और भावनाओं को याद करने का भी मौका होता है।

भारत में तो चाय का कप रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। घर की रसोई से लेकर ऑफिस की कैंटीन तक, रेलवे स्टेशन से लेकर पहाड़ी ढाबों तक, हर जगह चाय लोगों को जोड़ती हुई नजर आती है। कहीं अदरक वाली चाय पसंद की जाती है, तो कहीं कुल्हड़ वाली। कहीं मसाला चाय की डिमांड है तो कहीं लेमन और आइस टी के फैन्स हैं।

tea quotes hindi

tea quotes hindi

International Tea Day क्यों मनाया जाता है

संयुक्त राष्ट्र ने चाय उद्योग से जुड़े लाखों किसानों और मजदूरों के योगदान को सम्मान देने के लिए 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाने का ऐलान किया था। बता दें कि चाय दुनिया की सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक्स में शामिल है और भारत इसका एक बड़ा उत्पादक देश माना जाता है।

असम, दार्जिलिंग और नीलगिरि जैसी जगहों की चाय दुनियाभर में अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर है। यही वजह है कि International Tea Day सिर्फ स्वाद का जश्न नहीं, बल्कि मेहनत और परंपरा को मनाने का भी दिन है।

tea quotes english

tea quotes english

भारत और चाय का रिश्ता

दिलचस्प बात यह है कि हर शहर की अपनी चाय संस्कृति है। कहीं इलायची वाली चाय का ट्रेंड है, तो कहीं तंदूरी चाय लोगों को आकर्षित करती है। सोशल मीडिया के दौर में भी चाय का क्रेज कम नहीं हुआ। आज भी लोग बारिश, किताब और चाय वाली तस्वीरों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

भारत में तो - चलो चाय पीते हैं - सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि बातचीत शुरू करने का तरीका है। दिलों की दूरियां मिटाने का जरिया है, अहम फैसले लेने का साथी है। तभी कई दोस्तियां चाय की टपरी पर बनी हैं और कई बड़े फैसले भी चाय की मेज पर हुए हैं।

Tea Quotes

Tea Quotes

चाय पर मशहूर हिंदी कोट्स

  • एक कप चाय और सुकून, दोनों साथ मिल जाएं तो दिन बन जाता है।
  • चाय की एक चुस्की में कई यादों का स्वाद होता है।
  • बारिश, खिड़की और हाथ में चाय… इससे खूबसूरत क्या होगा?
  • रिश्तों में मिठास चाहिए तो कभी साथ बैठकर चाय पी लीजिए।
  • हर थकान का इलाज हमेशा दवा नहीं, कभी-कभी चाय भी होती है।
  • चाय की चुस्कियों में कई अधूरी बातें पूरी हो जाती हैं।
funny quotes on chai

funny quotes on chai

chai quotes in hindi

chai quotes in hindi

  • सुबह की शुरुआत अगर चाय से हो, तो दिन आसान लगता है।
  • चाय और दोस्ती, दोनों वक्त के साथ और बेहतर हो जाते हैं।
  • दिल की बातें अक्सर चाय के कप के साथ बाहर आती हैं।
  • कड़क चाय और मजबूत इरादे, दोनों जिंदगी में जरूरी हैं।
  • चाय बिना चैन कहां रे… !
  • चाय है तो चुस्ती है, वरना बस सुस्ती ही सुस्ती है !
  • Famous English Tea Quotes

    • Tea is always a good idea.
    • A cup of tea makes everything better.
    • Life is like a cup of tea, it’s all in how you make it.
    • Tea time is a chance to slow down.
    • Tea is the magic key to the vault where my brain is kept.
    • Rainy days begin and end with tea.
    • Tea and friends make the perfect blend.
    • There is no problem so big that tea cannot solve.
    • A simple cup of tea is far from a simple pleasure.
    • Tea first, everything later.

    इस International Tea Day पर अगर आप भी अपने किसी खास दोस्त, परिवार या सहकर्मी के साथ चाय की एक प्याली शेयर करते हैं, तो यकीन मानिए वह पल और भी खास बन जाएगा।

    Medha Chawla
    मेधा चावलाauthor

    मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

    और पढ़ें
    End of Article