लाइफस्टाइल

Sun Quotes in Hindi: सूरज पर पढ़ें ये शानदार कोट्स, पूरा दिन रहेगा उजाले से भरा हुआ, देखें सन कोट्स, मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी

Sun Quotes in Hindi (सूरज कोट्स हिंदी 2026): सूरज हमें जिंदगी में नई शुरुआत और ऊर्जा का मार्ग दिखाता है। सूरज के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में आप भी सूरज सा बनना चाहते हैं, तो सुबह सवेरे पढ़ें ये खास सूरज पर कोट्स, मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी

Image

Sun Quotes in Hindi

Sun Quotes in Hindi (सूरज कोट्स हिंदी 2026): रोज सुबह काली अंधेरी रात को पीछे छोड़ बादलों की आढ़ से निकलकर चमकने वाला सूरज हमारे जीवन का सबसे बड़ा प्रेरणा स्त्रोत है। सूरज दिन पर हर किसी के जीवन में ऊर्जा, रौशनी का संचार करता है। सूरज बहुत ही सादगी के साथ सिखाता है कि, कैसे जीवन में हालात कैसे भी हों, नियमित रहना और अपना कर्म, कर्तव्य निभाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसी विचार के साथ अगर आप अपने दिन की शुरुआत करना चाहते हैं। तो यहां पढ़ें सूरज पर कोट्स, मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी।

Sun Quotes in Hindi

1. सूरज सा बन, सवालों से ऊपर,

जो चमके अपने ही हुनर पर।

अंधेरे खुद रास्ता छोड़ देंगे,

जब भरोसा होगा खुद के सफर पर।

2. सूरज ने सिखाया एक ही उसूल,

रोज उठो, चाहे हालात हों धूल।

जो निरंतर चलता रहता है,

वही बनता है वक्त का मूल।

Sun Quotes in Hindi

Sun Quotes in Hindi

Quotes in Hindi on Sun

3. अपना सूरज खुद बनना है,

कर्म पथ पर आगे बढ़ते जाना है,

ना-उम्मीदी के अंंधेरों में अपना प्रकाश

हमें खुद ही बनना है,

परिश्रम की अग्नि में तप कर

खुद लिखनी है अपनी तकदीर,

खुद पर रखना है विश्वास

और हर मुश्किल को पार करना है

4. सूरज हर दिन यही सिखाता है,

अंधेरा चाहे जितना गहरा हो,

अगर हौसले जिंदा हों,

तो उजाला खुद रास्ता बनाता है।

5. सूरज डूबे तो डर मत जाना,

ये अंत नहीं, बस विश्राम है।

अगली सुबह फिर उजाला होगा,

यही जीवन का विश्वास है।

Suraj Par Quotes

Suraj Par Quotes

Suraj Par Quotes

6. सूरज न रुकता है, न झुकता है,

बस अपना कर्तव्य निभाता है।

जीवन भी तब सरल हो जाता है,

जब इंसान कर्म से रिश्ता बनाता है।

7. सूरज ढलता है, पर हारता नहीं,

बस अगली सुबह का वादा करता है।

जीवन भी यही सिखाता है हमें,

रुकना नहीं, आगे बढ़ते रहना होता है।

Motivational Quotes on Sun

8. सूरज डूबकर भी हार नहीं मानता,

अगली सुबह फिर मुस्कुराता है।

यही संदेश है जीवन का,

गिरकर उठना ही जीत कहलाता है।

9. सूरज दिखावा नहीं करता कभी,

फिर भी सबका सहारा बन जाता है।

जो मौन रहकर कर्म करे,

वही इतिहास रच जाता है।

10. सूरज सा उजाला मन में रख,

डर की परछाइयां दूर होंगी।

जब भीतर रोशनी जग जाती है,

तो राहें खुद मशहूर होंगी।

सूर्य ग्रहण पर कोट्स

11. सूर्य ग्रहण सिखाता है यह बात,

अंधेरा भी होता है कुछ पल का साथ।

जो धैर्य रखे और रुके नहीं,

उसके जीवन में फिर होती है प्रभात।

Surya Grahan Photo

Surya Grahan Photo

12. ग्रहण ढक सकता है सूरज को,

पर उसकी रोशनी मिटा नहीं सकता।

मुश्किलें घेर सकती हैं जीवन को,

पर हौसला कभी हरा नहीं सकता।

13. ग्रहण आया तो सूरज रुका नहीं,

बस कुछ पल के लिए छिप गया।

जीवन भी ऐसा ही होता है,

हार नहीं, बस सब्र सिखा गया।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article