लाइफस्टाइल

Mango Frooti Recipe: गर्मियों में ठंडा-ठंडा व कूल-कूल रखेगा मैंगो फ्रूटी, यहां देखें फ्रूटी बनाने का सबसे आसान तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2023, 05:46 PM IST

Mango Frooti Recipe In Hindi: (मैंगो फ्रूटी कैसे बनाते हैं) बच्चे खाने पीने में बहुत नखरे दिखाते हैं। चॉकलेट और आईसक्रीम के अलावा मात्र कुछ चीजें ही ऐसी हैं जिसे बच्चे बड़े चाव के साथ खाते या पीते हैं। इन्हीं में से एक है- मैंगो फ्रूटी, जो लगभग हर बच्चे पसंद करते हैं। इसी के साथ आइए जानते मैंगो फ्रूटी की पूरी रेसिपी इन हिंदी।

Image

Mango Frooti Recipe: मैंगो फ्रूटी बनाने की रेसिपी इन हिंदी

Mango Frooti Recipe In Hindi: गर्मियों में अगर रोजाना सुबह-शाम आम या उसका जूस मिल जाए तो बात ही अलग होती है। खासकर बच्चों के लिए तो सबसे बेस्ट होता है- मैंगो फ्रूटी। आम की फ्रूटी बच्चे बहुत चाव के साथ पीते हैं। गर्मी के मौसम में बच्चे यूं तो मार्केट में बिकने वाले मैंगो फ्रूटी खरीदने की जिद्द करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसे घर पर भी बड़े आसानी से बनाया जा सकता है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको मैंगो फ्रूटी बनाने का सही तरीका बताते हैं। इसे पीने के बाद तो बच्चे मार्केट वाले फ्रूटी भी भूल जाएंगे। यहां देखिए झटपट मैंगो फ्रूटी बनाने की कंप्लीट रेसिपी इन हिंदी। recipes in hindi, mango recipes, summer recipes, summer drinks, recipes indian

मैंगो फ्रूटी रेसिपी इन हिंदी, Mango Frooti Recipe in Hindi:

आवश्यक सामग्री, Ingredients For Making Mango Frooti:

पके हुए आम- 04

कच्चे आम – 02 (मीडियम साइज)

शक्‍कर – 300 ग्राम

पानी – आवश्यकतानुसार

मैंगो फ्रूटी बनाने की विधि, How to Make Mango Frooti Recipe in Hindi:

  • मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे और पके आमों का छीलकर इसके बीज अलग कर लें और पल्प को छोटे-छोटे पीसेज में काट लें।
  • इसके बाद एक कूकर में कटे हुए आम के साथ एक गिलास पानी डालें और मीडियम आंच पर दो सीटी लगने तक पकाएं।
  • पक जाने के बाद आम के पल्‍प में शक्‍कर डालें और इसे अच्‍छी तरह से चला दें।
  • इसके बाद फिर से दो मिनट तक इसे कूकर में पकाएं। फिर इसके ढक्कन खोलकर इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • ठंडा हो जाए तो आम का पानी अलग रखें और गूदे को मिक्सर में अच्छे से पीसकर उसकी प्यूरी बना लें।
  • अब, प्‍यूरी को आम के पानी में मिला दें। अगर पल्‍प ज्‍यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी और मिला लें। फिर इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
बस, आपकी मैंगो फ्रूटी बनकर तैयार है। इसे फ्रिज से निकालें और आइस क्यूब के साथ ग्लास में सर्व कर दें।
End of Article