लाइफस्टाइल

1 लीटर दूध से जमेगा परफेक्ट दही, नोट करें गाढ़ा दही जमाने के लिए कौन सा दूध लेना चाहिए

घर पर गाढ़ा और एकदम मलाईदार दही जमाना है, तो सही क्वालिटी वाला दूध भी लेना जरूरी है। जानिए किस तरह का दूध इस्तेमाल करने से दही ज्यादा टाइट, स्वादिष्ट और बाजार जैसा बन सकता है।

Image

Dahi jamane ka tarika

गर्मियों में ठंडे, मलाईदार Dahi का स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। चाहे पराठों के साथ खाएं, रायता बनाएं या मीठी लस्सी तैयार करें, एक कटोरी गाढ़ा दही हर खाने को खास बना देता है। लेकिन असली मजा तभी आता है, जब दही बाजार जैसा टाइट, क्रीमी और गाढ़ा जमता है। लेकिन घर पर दही जमाते वक्त अक्सर लोगों की एक ही परेशानी रहती है, दही ठीक से जमता ही नहीं, कभी पतला रह जाता है तो कभी पानी छोड़ देता है।

दरअसल, गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने का राज सिर्फ जमावन में नहीं, बल्कि दूध के सही चुनाव में छिपा होता है। अगर सही दूध इस्तेमाल किया जाए तो घर पर ही बाजार जैसा टाइट और क्रीमी दही आसानी से तैयार किया जा सकता है। दही कितना गाढ़ा, स्वादिष्ट और स्मूद बनेगा, यह काफी हद तक दूध की क्वालिटी और फैट पर निर्भर करता है। यही वजह है कि पुराने समय में लोग दही जमाने के लिए खास तरह का दूध चुनना बेहद जरूरी मानते थे।

दही जमाने के लिए बेस्ट दूध

अगर आप घर पर ताजा और एकदम गाढ़ा, मलाईदार दही जमाना चाहते हैं। तो आपके लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे दही ज्यादा टाइट और मलाईदार बनता है।

गाय या भैंस किसका दूध होता है गाढ़ा

अगर आपको बाजार जैसा मोटा दही पसंद है, तो गाय की जगह भैंस का दूध अच्छा माना जाता है। इसमें फैट और ठोस तत्व ज्यादा होने के कारण दही जल्दी और ज्यादा गाढ़ा जमता है।

Dahi jamane ke liye dudh

Dahi jamane ke liye dudh

टोंड या डबल टोंड दूध से बचें

कम फैट वाले टोंड या डबल टोंड दूध से दही अक्सर पतला बन सकता है। ऐसे दूध में मलाई कम होने के कारण दही का टेक्सचर ज्यादा क्रीमी नहीं बन पाता।

दही जमाने का सही तरीका

दही जमाने के लिए आपको सबसे पहले दूध को अच्छे से उबालना जरूरी है। इससे दूध थोड़ा गाढ़ा और स्वादिष्ट हो जाता है। बहुत गर्म या बहुत ठंडे दूध में जामन डालने से दही सही नहीं जमता। हल्का गुनगुना दूध दही जमाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं टाइट दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन का यूज करें। दूध के साथ जामन भी अच्छी क्वालिटी का ही लें। इस तरीके से दही जमाएंगे तो एकदम गाढ़ा और स्वादिष्ट दही जमेगा।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article