लाइफस्टाइल

Shaadi Ki Shopping: ब्राइडल ज्वैलरी खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये मार्केट, 1000-2000 में लगेंगी बेस्ट ब्राइड

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 9, 2024, 02:54 PM IST

Shaadi Ki Shopping: अगर आप शादी के लिए ट्रेंडी और लेटेस्ट ब्राइडल ज्वैलरी खरीदना चाहती हैं तो दिल्ली के इन मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां देखें दिल्ली के बेस्ट ब्राइडल ज्वैलरी मार्केट्स की लिस्ट।

Image

wholesale markets of delhi for artificial jewellery

Shaadi Ki Shopping: शादी हर ब्राइड के लिए बेहद खास होता है। इसकी तैयारियां वो छह महीने पहले से करने लगती हैं। शादी के इस खास मौके पर ब्राइड हर चीज में परफेक्शन चाहती हैं। चाहे वो लहंगे की बात हो या फिर ज्वैलरी की। शादी के मौके पर ब्राइड कितनी भी सज संवर ले लेकिन एक चीज के बिना ब्राइडल लुक अधूरा सा लगता है। वो है ब्राइल ज्वेलरी। ब्राइडल ज्वैलरी के बिना हर ब्राइड का लुक अधूरा लगता है। इसलिए ब्राइड लहंगा लेते ही ब्राइडल ज्वैलरी की तालाश में जुट जाती है। क्योंकि लहंगे से मैचिंग ज्वैलरी खरीदना बहुत बड़ा टास्क होता है। लेकिन अब धबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यहां हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बजट में ब्राइडल ज्वैलरी खरीद सकती हैं।

तिलक नगर

तिलक नगर दिल्ली के जाने माने बाजारों में से एक है। ये जगह शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज बजट में मिल जाते हैं। अगर आप ब्राइडल ज्वैलरी खरीदना चाहती हैं तो 2000 से 6000 रुपये में आपको आसानी से ज्वैलरी मिल जाएगी।

राजौरी गार्डन

दिल्ली का राजौरी गार्डन मार्केट शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां ब्राइडल ज्वैलरी के शानदार ऑप्शन उपलब्ध हैं। यहां तकरीबन 3 हजार रुपए से लेकर 10 हजार तक में आप ट्रेंडी ब्राइडल ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

उत्तम नगर

उत्तम नगर भी ब्राइडल ज्वैलरी शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां तकरीबन 1500 रुपए से लेकर 5 हजार तक में ब्राइडल ज्वेलरी आसानी से मिल जाते हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक लहंगे के अलावा ब्राइडल ज्वैलरी के लिए भी फेमस माना जाता है। यहां आपको 2000 रुपये में शानदार ब्राइडल ज्वैलरी मिल जाएगी। ऐसे में ब्राइडल ज्वैलरी शॉपिंग के लिए आप चांदनी चौक भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article