Sawan somvar Wishes(सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं): हिंदू धर्म में सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का बेहद खास महत्व होता है। आज सावन का तीसरा सोमवार है और इस महीने में भगवान भोलेनाथ की उपासना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस खास मौके पर भक्त भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इसके अलावा शिव भक्त अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं (Photo: AI Image)
सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं - Sawan Ke Teesre Somvar Ki Hardik Shubhkamnaye
- करता करे न कर सके
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
2. सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
हैप्पी सावन सोमवार (Image: istock)
3. सावन की रिमझिम बूंदों में शिव का वास है,
हर हर महादेव का गूंजता शोर आसपास है।
भोलेनाथ का आशीर्वाद हो सब पर हर पल,
सावन का महीना सभी को लगे खुशहाल और खास है।
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
4. शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन सोमवार की शुभकामनाएं (Image: istock)
5. सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं
जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
6. बिगड़ा नसीब भी संवर जाता है
बंद किस्मत का ताला खुल जाता है
अंधेरों में भी खुला दरवाजा नजर आता है
जो सर महादेव के चरणों में झुक जाता है
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं (Image: istock)
7. शिव सृजन भी हैं, शिव संहार भी हैं
शिव आकार भी हैं, शिव निराकार भी हैं
शिव रूप भी हैं, शिव विचार भी हैं
शिव अदृश्य भी हैं, शिव साकार भी हैं
सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
