लाइफस्टाइल

Sawan 2023: व्रत में लें लजीज Paneer Ki Sabji के चटखारे, ट्राई करें बिना लहसुन-प्याज वाली टेस्टी और आसान सी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2023, 07:59 PM IST

Sawan 2023 Special Recipe: सावन महीने में अगर आप व्रत रखने वाले हैं और रोजाना कुछ अलग-अलग डिश खाना चाहते हैं तो आपको व्रत वाली पनीर की सब्जी जरूर ट्राई करना चाहिए। व्रत के लिए बेस्ट एकदम शुद्ध और सात्विक होने के साथ खाने में स्वादिष्ट भी लगेंगे। यहां देखिए व्रत वाली पनीर की सब्जी रेसिपी।

Image

Sawan 2023 sawan vrat recipe special paneer ki sabzi falhari sawan ke vyanjan in hindi

Sawan 2023 Special Recipe In Hindi: सावन (Sawan 2023) का महीना भगवान शिव जी को समर्पित एक खास महीना होता है। इस दौरान कुछ लोग पूरे महीने व्रत रखते हैं तो (Sawan vrat recipes) कुछ सिर्फ सोमवार के दिन। हालंकि व्रत में फलाहार या कुछ लोग बिना लहसुन प्याज वाले घी से बने शुद्ध भोजन एक टाइम जरूर लेते हैं। ऐसे में (Sawan special dishes) अगर आप साबूदाना और हलवे खा खाकर बोर हो जाते हैं और शुद्ध व सात्विक भोजन के साथ कुछ अलग वैरायटी चाहते हैं तो पनीर को ही थोड़ा ट्विस्ट देकर घी में बना सकते हैं। यकीनन सावन व्रत (Sawan ke vyanjan) वाली पनीर की ये सब्जी आपको खूब पसंद आएगी। यहां देखिए व्रत वाली पनीर की सब्जी की रेसिपी इन हिंदी।

व्रत वाली पनीर सब्जी (Sawan Vrat recipes)

सामग्री, Ingredients For Paneer Ki Sabji

  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 छोटे चम्मच दही
  • 2 छोटे चम्मच मलाई
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच घी

विधि, How to make Paneer ki sabzi

  • सावन के व्रत में पनीर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
  • फिर, प्यूरी बनाने के लिए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मोटा-मोटा काटकर थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी जार में पीस लें।
  • अब एक पैन में देसी घी डालकर गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा डालकर इसे सुनहरा होने दें।
  • अब, इसमें टमाटर की प्यूरी को डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • 15-20 बाद जब इसमें से हल्का-हल्का तेल ऊपर आने लगे तो समझिए प्यूरी पक चुकी है।
  • इसके बाद इसमें एक कप फ्रेश क्रीम या दही डालकर मिक्स कर लें।
  • 10 मिनट बाद इस प्यूरी में सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर ऐड करें।
  • इसके बाद इसमें एक कप पानी डालकर तेज आंच पर उबाल आने तक पकाएं।
  • जब पानी में उबाल आ जाए, तब इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और फिर मीडियम आंच इसमें एक उबाल आने तक इंतजार करें।
  • इसे डेढ़ मिनट तक ढककर पका लें। फिर, इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें और गैस को बंद कर दें।
लिजिए! आपकी सावन स्पेशल पनीर की टेस्टी-टेस्टी और खुशबूदार सब्जी तैयार है। इसे कटोरे में निकलकर हरा धनिया से गार्निश करके आप सर्व कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article