मानसून में चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Rice Storage Tips: मानसून के महीने में हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से चावल जल्दी खराब होने लगते हैं। इससे ना सिर्फ उनका स्वाद बदल जाता है, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी खराब हो सकती है।

Rice Storage Tips: भारत में शायद ही आपको कोई ऐसा घर मिले जहां चावल ना बनता हो। दोपहर हो या रात का खाना तमाम डिशेज में चावल का इस्तेमाल किया जाता है। बार-बार बाजार ना जाना पड़े इसलिए ज्यादातर लोग एक बार में 5 से 10 किलो तक चावल खरीदकर घर में रख लेते हैं। लेकिन बारिश का मौसम आते ही चावल में घुन और छोटे-छोटे कीड़े लगने की समस्या बढ़ जाती है ऐसे में कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

Rice Storage Tips

मानसून में चावल को कीड़ों से बचाएं (फोटो: AI)

चावल स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा साफ, सूखे और एयरटाइट डिब्बे में ही चावल रखें। प्लास्टिक या स्टील का ऐसा कंटेनर इस्तेमाल करें, जिसका ढक्कन अच्छी तरह बंद हो जाए। इससे नमी अंदर नहीं जाएगी और घुन लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी। ध्यान रखें कि चावल रखने से पहले डिब्बा पूरी तरह साफ और सूखा होना चाहिए। अगर कंटेनर में थोड़ी भी नमी होगी, तो चावल जल्दी खराब हो सकते हैं।

End of Feed