लाइफस्टाइल

Republic Day 2024: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? रोचक है इसका पूरा इतिहास

Republic Day 2024: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के इस मौके पर हर साल इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड भी होती है।

Image

Republic Day 2024

Republic Day 2024: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया जाता है। ये खास दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। आज 26 जनवरी है और भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर हर साल इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड भी होती है। इस परेड में भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना आदि की विभिन्न रेजिमेंट हिस्सा लेती हैं और अपना कर्तव्य भी दिखाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास भी काफी दिलचस्प है। आज इसी को लेकर हम आपको गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस का इतिहास

26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। इस दिन संविधान लागू करने की एक और प्रमुख वजह है सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी।

क्या है इस साल की थीम

'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' थीम के साथ, 26 जनवरी, 2024 को कर्तव्य पथ पर 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला केंद्रित होगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article