नवविवाहित जोड़ों के लिए प्रेमानंद जी महाराज की खास सलाह, बताए सुखी विवाह के 5 मंत्र

शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों के बीच कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। जिनके कारण उन्हें अक्सर परेशान होते हुए देखा जाता है। आज आपको सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रेमानंद महाराज की सलाह बताने जा रहे हैं।

Relationship Tips: शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो दिलों, दो परिवारों और दो जीवन यात्राओं का मिलन है। यही कारण है कि हर नवविवाहित जोड़ा चाहता है कि उसका रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान के साथ जीवनभर मजबूत बना रहे। लेकिन आज के दौर में बढ़ते तनाव, गलतफहमियां और छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में आने वाली दरारें चिंता का विषय बन गई हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) ने भी नवविवाहित जोड़ों के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं। महाराज जी की बातें हर दंपति के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं।

Relationship tips

वैवाहिक रिलेशनशिप के टिप्स

अतीत को पीछे छोड़ें

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार विवाह के बाद पुराने प्रेम संबंधों और बीती बातों को बार-बार याद करना या चर्चा करना आपके रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है। शादी के बाद जीवन का नया अध्याय शुरू होता है, इसलिए पुराने अध्यायों को बंद कर देना ही बेहतर होता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए और वर्तमान में जीने की आदत बनानी चाहिए।

End of Feed