
Ram Mandir Quotes, Rangoli, Wishes, Photos, Messages: हर सुख पा लिया मैंने, जब से मेरे राम नाम से पहचान हुई... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर करीबियों को भेजें हिंदी विशेज, शायरी, कोट्स, फोटो
Ram Mandir Pran Pratishta Wishes: आज का दिन हिंदू भक्तों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, जिसका हर राम भक्त को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अयोध्या में आज के दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पूरे देश में राम मंदिर में लेकर लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ राम के भजन और गीत ही सुनाई दे रहे हैं। अगर आप भी इस दिन को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं तो आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश, विशेज, कोट्स, शायरी, फोटो, वीडियो भेज सकते हैं। यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में चार चांद लगाने के लिए विशेज, कोट्स, शायरी, फोटो, GIF, वीडियो, राम मंदिर की ड्राइंग, रंगोली डिजाइन।