लाइफस्टाइल

Radhika Merchant Instagram: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका का फैशन स्टाइल है कमाल का, आप भी करें ट्राय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 05:30 PM IST

Radhika Merchant instagram: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की हर फैमिली फंक्शंस में अक्सर देखी जाती हैं। राधिका को हमेशा भारतीय परिधान में देखा जाता है, हालांकि वो इसमें काफी स्टनिंग नजर आती हैं।

Image

राधिका मर्चेंट की स्टाइल के आगे फेल हैं बॉलीवुड की अभिनेत्रियां

KEY HIGHLIGHTS
  • राधिका मर्चेंट की इन ड्रेसेस से लें स्टाइलिंग टिप्स
  • बला की खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें राधिका मर्चेंट के ये लुक्स
  • इन शानदार लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Radhika Merchant instagram: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अब जल्द ही राधिका नर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई हो गई है। अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। साथ ही राधिका इतनी स्टाइलिश और सादगी वाले कपड़े कैरी करती हैं कि उनके सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी फेल हैं। राधिका के कुछ सबसे जबरदस्त लुक को आप भी ट्राई करती हैं। राधिका मर्चेंट के ये स्टाइलिंग टिप्स आपको हर जगह वाहवाही और ढेरों तारीफें बटोरने में मदद करेंगे। आइये उनके कुछ शानदार लुक्स पर नजर डालते हैं।

कढ़ाई लहंगा-

राधिका मर्चेंट ने 2019 में राहुल मिश्रा की पोशाक पहनी थी। एक रिपो्र्ट के मुताबिक, उन्होंने अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में पोशाक पहनी थी। आप देखेंगे कि हंस बगीचा के कढ़ाई वाले इस लहंगे में राधिका बेहद एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। आप राधिका मर्चेंट की इस ड्रेसे से अपने लुक को और स्टाइलिश बना सकती हैं।

सिल्वर और आइवरी लहंगा लुक-

मनीष मालोत्रा के कलेक्शन का ये लहंगा हर किसी के लिए खरीद पाना सबके बस की बात नहीं है। लेकिन एकदम ऐसा लुक पाने के लिए आप इससे मिलता-जुलता लहंगा बनवा सकती हैं, जिसमें सिल्वर और आइवरी लहंगा ब्राइडमेड सुक के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। रात को इसे पहनने पर चेहरे की चमक दोगुनी और दोगुनी हो जाएगी। राधिका ने इस लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप के साथ सिल्वर स्टोन की ज्वेलरी कैरी की है।

सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन-

राधिका ने पेस्टल पिंक एंड ग्रीन लहंगे को स्कर्ट और ब्लाउज के साथ पहना हुआ है, जो वेटलेस बटर सिल्क ऑर्गेंजा के साथ डिजाइन हुआ है, जिन्हें फूलों की कशीदाकारी की गई है।

हल्दी के मौके पर करें राधिका मर्चेंट की इस ड्रेस को करे स्टाइल-

अगर आप दुल्हन की ब्राइडमेड में शामिल होने के लिए ड्रेस स्टाइल करना चाहती हैं, तो आप हल्दी के मौके पर कुछ इस तरह का आउटिट पहन सकती हैं। जिसपर आप मिनिमल मेकअप के साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहन सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article