पुदीना की चटनी कैसे बनाते हैं (How to make fresh pudina chutney) पुदीना चटनी रेसिपी: खाना कोई भी हो, फीकी दाल-सब्जी से लेकर रोटी-पराठे तक चटनी के साथ सब कुछ दुगना स्वादिष्ट लगने लगता है। खासतौर से गर्मियों का मौसम आते ही खाने की थाली में कुछ ठंडा, ताजा और चटपटा खाने का मन होने लगता है। ऐसे में पुदीने की हरी चटनी (Pudina Chutney) हर भारतीय रसोई की सबसे पसंदीदा चीजों में शामिल हो जाती है। इसकी तेज खुशबू, हल्का तीखापन और खट्टा-चटपटा स्वाद सिंपल खाने को भी मजेदार बना देता है। चाहे गरमा-गरम पकौड़े हों, कुरकुरे समोसे, पराठे या फिर दाल-चावल, पुदीने की चटनी हर चीज का स्वाद दोगुना कर देती है।
यह भी पढ़ें - पनीर की सब्जी में किस चीज़ का तड़का लगाते हैं
लेकिन कई बार घर पर चटनी बनाते समय वह स्वाद नहीं आ पाता। जैसा होटल या ठेले वाली चटनी में होता है। असल में स्वाद का राज सिर्फ पुदीने में नहीं बल्कि उसमें डाली जाने वाली कुछ खास चीजों में छिपा होता है। अगर सही मात्रा में मसाले और कुछ ईजी कुकिंग टिप्स फॉलों की जाएं, तो घर पर भी बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार पुदीने की चटनी आसानी से बनाई जा सकती है।
पुदीना की चटनी बनाने की विधि रेसिपी इन हिंदी
गर्मियों के मौसम में दोपहर के गरमा गरम खाने के साथ चटपटी और ठंडी स्वादिष्ट पुदीना की चटनी हो जाए, तो बेस्ट ही है। पुदीना की स्वादिष्ट चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ताजा पुदीना और हरा धनिया अच्छी तरह धो लें। इसके बाद मिक्सर में पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, लहसुन, नमक और भुना जीरा डालें।

Mint Chutney
किस चीज से आता है गजब का स्वाद?
पुदीना की चटनी का असली स्वाद उसमें डाली गई कुछ खास चीजों से आता है। अगर आप इसमें थोड़ा दही या भुना हुआ बेसन डालते हैं, तो चटनी का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं।
वहीं थोड़ा नींबू रस डालने से इसका स्वाद ज्यादा ताजा और चटपटा लगता है। कई लोग इसमें मूंगफली या थोड़ा सा काला नमक भी डालते हैं, जिससे चटनी का फ्लेवर और बढ़ जाता है।
यह चटनी समोसे, पराठे, पकौड़े, कबाब ही नहीं सादी सब्जी रोटी के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगती है।
इस तरीके से अगर आप भी पुदीना की ताजी हरी चटनी बनाएंगे, तो खाने का स्वाद बेशक ही दुगना हो जाएगा। इस रेसिपी से पुदीना की चटनी सारे होटल की चटनी को फेल करेगी।
