लाइफस्टाइल

पनीर की सब्जी में किस चीज़ का तड़का लगाते हैं, 250 ग्राम पनीर के साथ कितना नमक-मिर्च डालते हैं?

पनीर की सब्जी का स्वाद सही तड़के और मसालों की मात्रा पर निर्भर करता है। पनीर की सब्जी में नमक, मिर्च और खुशबूदार तड़का डालने से घर की साधारण पनीर सब्जी भी होटल जैसी स्वादिष्ट और लाजवाब बन सकती है।

Image

पनीर की सब्जी में किस चीज़ का तड़का लगाते हैं

पनीर की सब्जी (Paneer Ki Sabji) भारतीय वेजिटेरियन थाली की सबसे पसंदीदा डिशों में से एक मानी जाती है। घर में कोई छोटा फंक्शन हो, मेहमान आए हों या फिर वीकेंड का स्पेशल खाना बनाना हो, पनीर की सब्जी अक्सर पहली पसंद बन जाती है। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि घर पर बनी पनीर की सब्जी में वह स्वाद नहीं आता जो होटल या रेस्टोरेंट की सब्जी में आता है। ऐसा मसालों की मात्रा में गड़बड़ी और तड़के के गलत तरीके के कारण हो सकता है।

दरअसल, पनीर क्योंकि खुद स्वाद में फीका होता है, इसलिए इसकी सब्जी में नमक, मिर्च और तड़का बिल्कुल संतुलित होना चाहिए। अगर मसाले ज्यादा हो जाएं तो पनीर का स्वाद दब जाता है और कम हों तो सब्जी फीकी लगने लगती है। आइए जानते हैं कि 250 ग्राम पनीर की सब्जी में कितना नमक-मिर्च डालना सही माना जाता है और कौन सा तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है।

पनीर की सब्जी में किस चीज़ का तड़का लगाते हैं

अधिकतर लोग पनीर की सब्जी में जीरे का तड़का लगाते हैं। गर्म तेल या घी में जीरा डालने से अच्छी खुशबू आती है और ग्रेवी का स्वाद बढ़ जाता है। फिर जीरे के बाद बारीक कटा या पेस्ट बना अदरक-लहसुन डालने से सब्जी में हल्का मसालेदार और होटल जैसा फ्लेवर आता है। इस साधारण से तड़के में भी स्वाद का एकदम शानदार होता है।

250 ग्राम पनीर की सब्जी में कितना नमक डालें?

250 ग्राम पनीर की सब्जी के लिए लगभग ¾ छोटा चम्मच नमक डालना सही माना जाता है। अगर ग्रेवी ज्यादा हो तो आपके स्वाद के हिसाब से थोड़ा बढ़ाया जा सकता है।
Paneer ki Sabzi

Paneer ki Sabzi

लाल मिर्च की सही मात्रा

अगर आपने 250 ग्राम पनीर लिया है। तो उसमें ½ से 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर अच्छा स्वाद देता है। ज्यादा तीखा पसंद हो तो थोड़ा बढ़ाया जा सकता है।

कौन-कौन से मसाले डालें?

पनीर की सब्जी में हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा कसूरी मेथी डालने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

मक्खन या घी बनाता है स्वाद खास

अगर सब्जी का तड़का मक्खन या घी में लगाया जाए तो पनीर की ग्रेवी ज्यादा रिच और क्रीमी लगती है।

आखिर में डालें कसूरी मेथी

सब्जी तैयार होने के बाद ऊपर से थोड़ी कसूरी मेथी और हरा धनिया डालने से रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आने लगता है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article