लाइफस्टाइल

Propose Day Wishes For Husband: प्रपोज डे के दिन पतिदेव जी से ऐसे करें प्यार का इजहार, देखें- प्रपोज डे विशेस फॉर हस्बैंड

  • Authored by: Srishti
  • Updated Feb 8, 2026, 06:45 AM IST

Happy Propose Day Wishes For Husband 2026 (प्रपोज डे विशेस फॉर हस्बैंड): लोग कहते हैं कि प्रपोज डे सिर्फ वही लोग मनाते हैं जो अभी तक सिंगल से कपल बने हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि शादी के बाद भी प्रपोज करना जरूरी है, बस तरीका थोड़ा बदल जाता है। तो आप 8 फरवरी प्रपोज डे के मौके पर आप अपने पति को जरूर प्रपोज करें और इसमें यहां दिए विशेस, कोट्स आपकी मदद करेंगे।

Happy Propose Day Wishes For Husband 2026, Propose Day Quotes For Husband

प्रपोज डे विशेस फॉर हस्बैंड 2026 (pc: canva)

Happy Propose Day Wishes For Husband 2026 (प्रपोज डे विशेस फॉर हस्बैंड): कहते हैं प्रपोज डे सिर्फ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के लिए होता है, लेकिन सच्चाई ये है कि हस्बैंड को प्रपोज करना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि वही इंसान है जो आपकी हर शॉपिंग, हर मूड स्विंग और हर कुछ नहीं को झेलता है। तो चलिए, इस प्रपोज डे पर थोड़ा प्यार, थोड़ा मज़ाक और ढेर सारी मस्ती के साथ अपने पति देव को फिर से प्रपोज करते हैं। पति को प्रपोज करने के लिए आप यहां से रोमांटिक मैसेज, कोट्स कॉपी कर सकती हैं। ये आपके दिन को और भी ज्यादा खास बना देंगे।

Propose Day Romantic Wishes For Him-

1) पहले भी आपको चुना था,

आज भी चुनती हूँ,

और आगे भी हर साल

आपको ही झेलने का इरादा है…

Will you be my husband… फिर से?

Happy Propose Day

2) ना रोज़ गुलाब लाते हो,

ना रोमांटिक डायलॉग मारते हो,

फिर भी दिल आप पर ही आता है।

Propose Day है जनाब,

तो बता दो, शादी निभाते रहोगे न?

Happy Propose Day My Husband

3) आप मेरी ज़िंदगी का वो Wi-Fi हो,

जिसके बिना सब स्लो लगता है।

प्रपोज डे पर एक सवाल है,

Lifetime कनेक्शन कंटिन्यू रखें?

Happy Propose Day My Jaan

How To Wish Propose Day To Husband-

4) लोग कहते हैं प्यार शादी के बाद कम हो जाता है,

पर मुझे तो आपसे

हर साल थोड़ा ज़्यादा ही हो जाता है।

इसलिए आज फिर से प्रपोज,

मेरे साथ बूढ़े होने चलोगे?

Happy Propose Day My Husband

5) आपसे शादी करके ये तो समझ आ गया,

कि परफेक्ट कोई नहीं होता…

लेकिन मेरे लिए आप ही बेस्ट हो।

तो क्या आप फिर से मेरे पति बनोगे?

Happy Propose Day My Husband

6) आप मेरी चाय हो,

मैं आपकी बिस्किट हूँ,

अलग-अलग अच्छे नहीं लगते।

प्रपोज डे पर एक बात बोलनी थी,

आई लव यू पतिदेव जी।

Happy Propose Day My Husband

7) आपसे प्यार है,

इसलिए आपकी गलतियां भी प्यारी लगती हैं…

बस ज्यादा मत करना।

Happy Propose Day My Husband

Happy Propose Day Quotes For Husband-

8) फ़िज़ा में महकती शाम हो तुम

प्यार में झलकता जाम हो तुम

सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी

इसलिए मेरी ज़िन्दगी का दूसरा नाम हो तुम !

Happy Propose Day My Love

9) कसूर तो था ही इन निगाहों का

जो चुपके से दीदार कर बैठा

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी

पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा

Happy Propose Day My Husband

10) दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं

जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं

दे दे अगर तू भरोसा मुझे अपने साथ का

तो अपनी सांसे तुझे दे दूं !

Happy Propose Day My Husband

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article