लाइफस्टाइल

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi: सफलता चूमेगी कदम, अगर गांठ बांध ली Nelson Mandela की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 18, 2025, 06:44 AM IST

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi: नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में फैले नस्लीय भेदभाव (Apartheid) को करीब से देखा और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यहां उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Image

नेल्सन मंडेला मोटिवेशनल कोट्स (Image: X)

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi: नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) दक्षिण अफ्रीका के एक महान क्रांतिकारी और राजनेता थे, जिन्होंने अपना जीवन रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्हें "दक्षिण अफ्रीका के गांधी" के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था और 5 दिसंबर 2013 को उनका निधन हो गया। मंडेला ने कम उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में फैले नस्लीय भेदभाव (Apartheid) को करीब से देखा। यह एक ऐसी व्यवस्था थी जिसमें अश्वेत लोगों को मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा जाता था। उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया और 1944 में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (ANC) में शामिल हो गए। इस संघर्ष के दौरान उन्हें 27 साल तक जेल में रहना पड़ा, जिसमें से ज्यादातर समय उन्होंने रॉबेन द्वीप की जेल में बिताया। जेल में रहने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी विचारधारा को मजबूत करते रहे। उनकी रिहाई 11 फरवरी 1990 को हुई।

जेल से रिहा होने के बाद, मंडेला ने शांति और मेल-मिलाप की नीति के साथ दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों के कारण, 1994 में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार लोकतांत्रिक और गैर-नस्लीय चुनाव हुए। इन चुनावों में वे देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। 1993 में, उन्हें दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने के लिए किए गए उनके योगदान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1990 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले गैर-भारतीय थे। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यहां हम उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं।

Nelson Mandela Motivational Inspirational Quotes in Hindi

1. “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।”

2. “जब किसी व्यक्ति को वह जीवन जीने के अधिकार से वंचित कर दिया जाता है जिसमें वह विश्वास करता है, तो उसके पास अपराधी बनने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।”

3. “मैंने सीखा कि साहस डर की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि उस पर विजय है। बहादुर आदमी वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो डर पर विजय पा लेता है।”

4. “एक अच्छा दिमाग और अच्छा दिल हमेशा एक जबरदस्त संयोजन होता है। लेकिन जब आप उसमें एक साक्षर जीभ या कलम जोड़ते हैं, तो आपके पास कुछ बहुत खास होता है।

5. “यह हमेशा असंभव सा लगता है जब तक कि पूरा न हो जाय।”

6.“कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की त्वचा के रंग, उसकी पृष्ठभूमि या उसके धर्म के कारण उससे नफरत करते हुए पैदा नहीं होता है। लोगों को नफरत करना सिखाया जाता है, और अगर वे नफरत करना सीख सकते हैं, तो उन्हें प्यार करना भी सिखाया जा सकता है, क्योंकि प्यार इसके विपरीत की तुलना में मानव हृदय में अधिक स्वाभाविक रूप से आता है।

6.“दृढ़ता, जिद्द और विश्वास से हम अपने हर सपने को पूरा कर सकते हैं।”

7.“यह वह समय नहीं है कि पीछे हटें। अब वह समय है जो हमने शुरू किया था उसके लिए आगे बढ़ाने का।”

8.“मुसीबतें किसी को तोड़ती हैं तो किसी को मजबूत भी बनाती हैं. कोई भी कुल्हाड़ी इतनी तेज नहीं होती कि वो लगातार प्रयास करने वाले के हौसले को तोड़ सके।”

9.“जैसे हम अपनी रोशनी को चमकने देते हैं, हम अनजाने में अन्य लोगों को भी ऐसा करने की अनुमति दे देते हैं।”

10.“पैसों से सफलता नहीं मिलती. पैसे कमाने की स्वतंत्रता से सफलता मिलती है।”

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article