लाइफस्टाइल

नारियल या फिर सरसों? कौन सा तेल बालों के लिए है ज्यादा फायदेमंद, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 13, 2025, 06:25 PM IST

बेजान और रूखे से छुटकारा पाने के लिए समय समय पर इसकी ऑयलिंग करना बेहद जरूरी होता है। कुछ लोग नारियल का तेल लगाते हैं तो कुछ सरसों का। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि बालों के लिए कौन सा तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

Image

Mustard oil or Coconut oil, which is beneficial for hair

बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है। अगर समय से इसकी ऑयलिंग न की जाए तो बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। बालों पर तेल लगाने से ये तेजी से ग्रो होते हैं और साथ ही खूबसूरत, सिल्की और शाइनी दिखते हैं। अगर रोजाना बालों में तेल लगाया जाए तो आपके बाल जड़ से मजबूत होते हैं। ऑयलिंग सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बालों में तेल लगाने से स्ट्रेस दूर होता है, मूड बेहतर बनता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लेकिन ये बेहद जरूरी है कि बालों में सही तेल लगाया जाए। क्योंकि सही तेल से बालों की मालिश करने से डैंड्रफ, खुजली और रूखेपन की समस्या नहीं होती है। ज्यादातर महिलाएं और पुरुष बालों में नारियल और सरसों का तेल लगाते हैं। ऐसे में ये जानने बेहद जरूरी है कि इन दोनों में कौन सा तेल बालों के लिए बेस्ट है।

बालों के लिए सरसों का तेल

सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सरसों का तेल बाकि तेल के मुकाबले थोड़ा गाढ़ा होता है और इसकी स्मेल भी हैवी होती है। ऐसे में इसे सर्दियों में लगाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो सिर को ठंड से बचाती है और साथ ही ये बालों पर जमती नहीं है। वहीं सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सरसों का तेल लगाना फायदेमंद साबित होता है क्योंकि ये बालों को डैंड्रफ से बचाने में सहायक है।

बालों के लिए नारियल तेल

वहीं नारियल तेल भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह तेल सरसों तेल के मुकाबले हल्का पतला होता है और इसे लगाने से बाल चिपचिपे नहीं होते हैं। लेकिन सर्दियों में नारियल तेल लगाने से बचना चाहिए क्योंकि ये बालों पर जम जाते हैं। इसकी वजह से ड्राई स्कैल्प, खुजली, डैंड्रफ और पपड़ीदार स्कैल्प की समस्या हो जाती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article