लाइफस्टाइल

Clay Vs Mud Mask: मड मास्क या क्ले मास्क, आपके चेहरे के लिए कौन सा है सही? जानें ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए Best Face Mask

Clay Vs Mud Mask: आजकल क्ले और मड मास्क का काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। क्ले मास्क और मड मास्क दोनों ही स्किन केयर में फायदेमंद हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग होता है। यहां से आप इन दोनों के बीच का अंतर जान सकते हैं और साथ ही जान सकते हैं कि आपको कौन सा मास्क इस्तेमाल करना चाहिए।

Image

mud vs clay face mask

Clay Vs Mud Mask: आजकल के मौसम, धूप-धूल और प्रदुषण में भी घर से बाहर निकलकर काम करना तो मजबूरी ही है। हालांकि, इसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है। इन सब कारणों से चेहरा डल हो जाता है और पिंप्लस आने लगते हैं। ऐसे में आपको समय समय पर चेहरे को डीप क्लीन करना चाहिए। वैसे तो इसके लिए आप पार्लर भी जा सकते हैं लेकिन वहां कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। सबसे बेस्ट होगा अगर आप अपने घर पर ही फेस मास्क का इस्तेमाल करें। खासतौर से इन दिनों मड और क्ले मास्का का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। वैसे तो दोनों ही बेहतरीन हैं लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उनके लिए कौन सा मास्क रही है। ऐसे में आपको यहां क्ले और मड माक्स के बारे में विस्तार में जानकारी मिलेगी और साथ ही पता चलेगा कि आपको कौन सा इस्तेमाल करना चाहिए।

क्ले मास्क

चेहरे को ग्लोइंग, सुंदर और बेदाग बनाने के लिए आजकल लोग क्ले मास्क लगाते हैं। क्ले मास्क सबसे ज्यादा चेहरे से ऑयल और डर्ट हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ये चेहरे से डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालता है और रेडनेस और सूजन को कम करता है।

क्ले मास्क का इस्तेमाल-

-एक्सट्रा तेल हटाने के लिए

-पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए

-मुंहासों को कम करने के लिए

-स्किन टाइटनिंग के लिए

मड मास्क

स्किन केयर में मड मास्क को शामिल करने से स्किन डिटॉक्स होती है। मड मास्क में सिर्फ मुलतानी मिट्टी ही नहीं चारकोल मड मास्क, कॉफी मड मास्क, एवोकाडो मड मास्क का भी इस्तेमाल किया जाता है। मड मास्क ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और चेहरे की गंदगी को साफ करता है। इससे त्वचा को अंदर से नमी मिलती है और इससे स्किन टिशूज की मरम्मत होती है, जिससे चेहरे को नेचुरल फेक्सिबिलिटी मिलती है और लंबे समय तक आप जवान दिख सकते हैं।

मड मास्क का इस्तेमाल-

-स्किन को हाइड्रेट करने के लिए

-डिटॉक्सिफिकेशन के लिए

-ब्लड सर्कुलेशन के लिए

-ड्राई और संवेदनशील स्किन के लिए

कौन सा है ज्यादा बेहतर?

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको मड मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए और अगर स्किन ऑयली या एक्ने प्रोन है तो क्ले मास्क आपके लिए बेस्ट है। वहीं, अगर नॉर्मल या संवेदनशील स्किन है तो आपको हल्के कैओलिन क्ले मास्क या मड मास्क लगाना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article