Monday Motivation Quotes: हफ्ते का पहला दिन सोमवार कई मायनों में लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्यक्ति अपने एक नए सपने को पूरा करने के लिए पूरे जोश के साथ अपने अपने दिन की शुरूआत करता है। इस दिन को निगेटिव एनर्जी और वीकेंड खराब न कर दे, ऐसे में सकारात्मक सोच होना जरूरी है। इस दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए प्रियजनों और दोस्तों को सोमवार से जुड़ी मोटिवेशनल शुभकामनाएं, गुड मॉर्निंग मंडे मैसेज या कुछ मजेदार मैसेज भेजने चाहिए। यहां पर कुछ ऐसे ही प्रेरक मैसेज दिए गए हैं जिन्हें आप अपने खास लोगों को भेजकर उनके सोमवार की सुबह को और भी बेहतर बना सकते हैं।
मोटिवेशनल मैसेज से करें सप्ताह की शुरुआत
हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,
दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।
सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
Wish You Happy Monday
कामयाब होना है तो एक बात गांठ बाँध लो,
पांव भले ही फिसल जाए, लेकिन जुबान कभी नहीं फिसलनी चाहिए।
आपका दिन शुभ हो।
भरोसा अगर खुद पर है तो वो आपकी ताकत है
और अगर दूसरों पर है तो वो आपकी कमजोरी।
गुड मॉर्निंग।
आपके जीवन के प्रश्न का आप ही उत्तर हैं,
और आपके जीवन की समस्याओं का आप ही उत्तर हैं।
गुड मॉर्निंग।
अगर आप बोलेंगे तो पुरानी बातें ही दोहराएंगे,
लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।
Happy Monday Good Morning
उन सभी कारणों को भूल जाएं कि कोई कार्य नहीं होगा।
सफलता के लिए आपको केवल एक अच्छा कारण खोजना है।।
Good Morning
रात ने चादर समेट ली है,
सूरज ने किरणे बिखेर दी है।
चलो उठो और धन्यवाद करो अपने भगवान को,
जिसने हमे ये प्यारी सी सुबह दी है।
Good Morning
जो उम्मीद दूसरों से करते हो वो खुद से करो
और जिन्दगी की नई शुरुआत करो।
आपका दिन शुभ हो।
बुरी आदतों को वक्त पर बदल डालो,
वरना ये आदतें आपका वक्त बदल देंगी।
Good Morning
किसी का भला करके देखो, हमेशा लाभ में रहोगे
किसी पर दया करके देखो, हमेशा याद में रहोगे…
सुप्रभात
तुम सोने से पहले सबको माफ कर दो
ऊपर वाला उठने से पहले तुम्हें माफ कर देगा…
सुप्रभात सुविचार
अपनी जिन्दगी पर कभी अफसोस मत करना
हो सकता है जिस जिन्दगी पर आपको अहसास है
वो किसी और के लिए सपने जैसा हो…
सुप्रभात
इस पूरे संसार में सबसे सुखी वही है
जिसने जान लिया कि संसार में सुखी कोई भी नहीं है…
आपका दिन शुभ हो
इन मैसेज को आप अपने किसी भी खास को भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इन मैसेज को अपने वॉट्सऐप पर भी लगा सकते हैं। यहां पर देखें सोमवार के खास मोटिवेशनल मैसेज।
