लाइफस्टाइल

Monday Motivation Quotes: इन मोटिवेशनल कोट्स से करें सप्ताह की शुरुआत, काम के प्रति आ जाएगा जोश

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 08:52 AM IST

Messages and Quotes: हफ्ते का पहला दिन सोमवार बेहद खास होता है। ये दिन ताजगी से भरा रहता है। इस दिन व्यक्ति अपने नए सपने को पूरा करने के लिए पूरे जोश के साथ दिन की शुरूआत करता है। इस दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए सकारात्मक सोमवार से जुड़ी शुभकामनाएं, गुड मॉर्निंग मंडे मैसेज या कुछ मजेदार मैसेज भेजने चाहिए।

Image

मोटिवेशनल मैसेज से करें सप्ताह की शुरुआत

KEY HIGHLIGHTS
  • मोटिवेशनल मैसेज से करें सप्ताह
  • हफ्ते का पहला दिन होता है बेहद खास
  • सकारात्‍मक सोच के साथ करें दिन की शुरुवात

Monday Motivation Quotes: हफ्ते का पहला दिन सोमवार कई मायनों में लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्यक्ति अपने एक नए सपने को पूरा करने के लिए पूरे जोश के साथ अपने अपने दिन की शुरूआत करता है। इस दिन को निगेटिव एनर्जी और वीकेंड खराब न कर दे, ऐसे में सकारात्‍मक सोच होना जरूरी है। इस दिन के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए प्रियजनों और दोस्‍तों को सोमवार से जुड़ी मोटिवेशनल शुभकामनाएं, गुड मॉर्निंग मंडे मैसेज या कुछ मजेदार मैसेज भेजने चाहिए। यहां पर कुछ ऐसे ही प्रेरक मैसेज दिए गए हैं जिन्हें आप अपने खास लोगों को भेजकर उनके सोमवार की सुबह को और भी बेहतर बना सकते हैं।

हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास है,

दूसरों के पास तो केवल सुझाव है।

सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

Wish You Happy Monday

कामयाब होना है तो एक बात गांठ बाँध लो,

पांव भले ही फिसल जाए, लेकिन जुबान कभी नहीं फिसलनी चाहिए।

आपका दिन शुभ हो।

भरोसा अगर खुद पर है तो वो आपकी ताकत है

और अगर दूसरों पर है तो वो आपकी कमजोरी।

गुड मॉर्निंग।

आपके जीवन के प्रश्न का आप ही उत्तर हैं,

और आपके जीवन की समस्याओं का आप ही उत्तर हैं।

गुड मॉर्निंग।

अगर आप बोलेंगे तो पुरानी बातें ही दोहराएंगे,

लेकिन सुनने पर कुछ नया सीखेंगे।

Happy Monday Good Morning

उन सभी कारणों को भूल जाएं कि कोई कार्य नहीं होगा।

सफलता के लिए आपको केवल एक अच्छा कारण खोजना है।।

Good Morning

रात ने चादर समेट ली है,

सूरज ने किरणे बिखेर दी है।

चलो उठो और धन्‍यवाद करो अपने भगवान को,

जिसने हमे ये प्यारी सी सुबह दी है।

Good Morning

जो उम्मीद दूसरों से करते हो वो खुद से करो

और जिन्दगी की नई शुरुआत करो।

आपका दिन शुभ हो।

बुरी आदतों को वक्‍त पर बदल डालो,

वरना ये आदतें आपका वक्‍त बदल देंगी।

Good Morning

किसी का भला करके देखो, हमेशा लाभ में रहोगे

किसी पर दया करके देखो, हमेशा याद में रहोगे…

सुप्रभात

तुम सोने से पहले सबको माफ कर दो

ऊपर वाला उठने से पहले तुम्हें माफ कर देगा…

सुप्रभात सुविचार

अपनी जिन्दगी पर कभी अफसोस मत करना

हो सकता है जिस जिन्दगी पर आपको अहसास है

वो किसी और के लिए सपने जैसा हो…

सुप्रभात

इस पूरे संसार में सबसे सुखी वही है

जिसने जान लिया कि संसार में सुखी कोई भी नहीं है…

आपका दिन शुभ हो

इन मैसेज को आप अपने किसी भी खास को भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इन मैसेज को अपने वॉट्सऐप पर भी लगा सकते हैं। यहां पर देखें सोमवार के खास मोटिवेशनल मैसेज।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article