भोलेनाथ की परम प्रिय है ठंडाई, यहां जानिए ठंडाई की आसान रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 05:17 PM IST

Mahashivratri 2023 : भगवान शिव जी को ठंडाई काफी ज्यादा प्रिय है। ऐसे में कई भक्त शिवरात्रि के खास मौके पर ठंडाई बनाते हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर ठंडाई बनाने जा रहे हैं, तो पान से ठंडाई तैयार करें। पान की ठंडाई आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और सेहत को होने वाले फायदे?

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवरात्रि पर घर पर बनाएं पान की ठंडाई
  • पान की ठंडाई पीने से कब्ज की परेशानी होगी दूर
  • पान की ठंडाई छालों से दिलाए छुटकारा


Mahashivratri 2023 : शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व काफी ज्यादा खास होता है। इस मौके पर कई श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, कई लोग व्रत रखते हैं। इस खास मौके पर घर पर कई तरह की चीजें बनाई जाती है। मुख्य रूप से इस ठंडाई बनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव जी को ठंडाई बहुत ही प्रिय है। ऐसे में कई लोग अपने घरों और मंदिरों पर ठंडाई बनाते हैं। वहीं, प्रसाद के रूप में भी इसका वितरण किया जाता है। अगर आप भी इस खास मौके पर ठंडाई बनाने जा रहे हैं, तो घर पर पान की ठंडाई बनाएं। पान से बनी ठंडाई स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। वहीं, इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं शिवरात्रि पर पान की ठंडाई बनाने की रेसिपी क्या है?

पान ठंडाई कैसे बनाएं? ( Paan Thandai Recipe )

  • शिवरात्रि के मौके पर पान की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले 2 पान के पत्ते लें। इसके अलावा आप 4 इलायची, एक चौथाई कप पिस्ता, 2 चम्मच चीनी और दो कप दूध लें।
  • इसके बाद पान के पत्तों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें दूध, चीनी और बची हुई अन्य सामाग्री डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • लीजिए पान की ठंडाई तैयार है। आप इसे भगवान शिवजी को चढ़ा सकते हैं। वहीं, प्रसाद वितरण के रूप में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
पान की ठंडाई पीने के फायदे?

End of Feed