महाशिवरात्रि के मौके पर किस-किस रंग के कपड़ों को पहनना बेहतर माना जाता है और उनकी क्या भूमिका होती है, जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 07:37 PM IST

Mahashivratri 2023 Outfit Ideas: महाशिवरात्रि के दिन भक्त उपवास रखते हैं व भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं। मंदिरों और घरों में शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई जाती है। कहते हैं कि सिर्फ एक लोटा जल और बिल्वपत्र से ही भोलेनाथ खुश हो जाते हैं। वहीं इस दिन धारण किये जाने वाले वस्त्रों के रंगों का भी विशेष महत्व होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाशिवरात्रि के दिन पहनें रंग के कपड़े
  • इन रंगों के कपड़ों को धारण करने पर भोले बाबा हो जाएंगे प्रसन्न
  • इन दिन भूलकर भी काला रंग शामिल न करें

Mahashivratri 2023 Outfit Ideas:हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भोलेनाथ के आशीर्वाद के लिए मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने और उन्हें प्रसन्न करने का अच्छा दिन होता है। ऐसे में भक्ति भाव से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर सूर्योदय से पहले मंदिरों में महारुद्राभिषेक कराया जाता है। वहीं बेलपत्र भांग और धतूरे भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं। लेकिन इसके साथ ही शिवरात्रि पर भक्तों को वस्त्र के चयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Mahashivratri 2023 Outfit

जानिए महाशिवरात्रि के दिन किस रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ

हरा रंग है भोलेनाथ को प्रिय-

सावन का महीना हरियाली का प्रतीक होता है जो कि भोलेनाथ का महीना होता है। सावन के हर सोमवार को महिलाएं हरे वस्त्र पहनकर पूजा पाठ करती हैं। बिल्वपत्र. भांग धतूरा का रंग भी हरा होता है जो कि भोलेनाथ को बहुत प्रिय होता। है इसलिए ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन इस रंग को धारण करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

End of Feed