पंजाब के शेर कहलाते थे महाराजा रणजीत सिंह, ये 7 बड़े सबक सिखाता है उनका जीवन

Ranjit Singh Life Lessons: महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के पहले महाराजा थे। वे शेर-ए पंजाब के नाम से प्रसिद्ध रहे। उन्होंने अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं भटकने दिया था।

Maharaja Ranjit Singh Life Lessons: इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं जो अपने व्यक्तित्व और विचारों के लिए अमर हो गए। पंजाब के सम्राट रहे महाराजा रणजीत सिंह ऐसी ही एक शख्सियत थे। उन्हें 'पंजाब का शेर' कहा जाता था। चेचक के कारण एक आंख की रोशनी खो देने के बावजूद उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के दम पर एक शक्तिशाली साम्राज्य खड़ा किया। 27 जून 1839 को उनका निधन हो गया था। उनका जितना भी जीवन रहा उसने लोगों को प्ररिच ही किया। आइए जानते हैं कि हम महाराजा रणजीत सिंह के जीवन से कौन से सबक सीख सकते हैं:

Maharaja Ranjit Singh

शेर-ए-पंजाब महाराज रणजीत सिंह

1. कमजोरी को हौसले से मात देना

महाराजा रणजीत सिंह बचपन में चेचक से पीड़ित हुए और एक आंख से देखने की क्षमता खो बैठे। इसके बावजूद उन्होंने खुद को कभी कमजोर नहीं माना। उनका जीवन बताता है कि शारीरिक कमियां सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं, मजबूत इरादे इंसान को आगे बढ़ाते हैं।

End of Feed