Men Grooming Tips: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में लड़की हो या लड़के सभी पार्टी और मैरिज फंक्शन में खुद को सबसे आकर्षक और अलग दिखाने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। लड़कियां तो खुद को मेकअप और ड्रेसिंग के जरिए सजाती और संवारती हैं। वहीं लड़के कुछ ग्रुमिंग टिप्स की खोज में लगे रहते हैं कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि हम लड़के भी हर फंक्शन में सबसे स्मार्ट और अट्रैक्टिव नजर सकें। तो जनाब आप भी इन खास 5 ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो करके अपने आपको भीड़ में भी सबसे हैंडसम दिखाने में कामयाब हो सकते हैं।
ये 5 ग्रूमिंग टिप्स आपको वेडिंग सीजन में दिला सकते हैं स्टनिंग लुक ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
1- फंक्शन के हिसाब से कपड़े चुने
आम दिनों और पार्टी या किसी फंक्शन में जाने के कपड़ों में काफी अंतर होता है लेकिन कुछ लोग हर जगह एक ही लुक में पहुंच जाते हैं और वहां जाने के बाद उन्हें बेहद शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। पार्टियां मैरिज फंक्शन के अनुसार अगर कपड़े ना पहने जाए तो बड़ा ही बोरिंग छीन लेता है। इसलिए यूनिक और शानदार लुक पाने के लिए कपड़ों का सही चुनाव करना जरूरी है।
2- दाढ़ी और आइब्रो को रखे मेंटेन
कई पुरुषों को ऐसा लगता है कि उनका लुक जैसा भी है, वह पर्फेक्ट है। यह सोचना गलत नहीं है, लेकिन जगह और फंक्शन के हिसाब से हमेशा एक ही लुक होना पुराना और बोरियत फील कराता है। खूबसूरत नजर आने के लिए आइब्रो और बीयर्ड ग्रुमिंग जरूरी है। इसके लिए अपनी मूंछ और दाढ़ी को ठीक से ट्रीम करें। आइब्रो को जबरदस्त लुक देने के लिए इसे सेट कर सकते हैं और इस पर हेयर जेल को भी अप्लाई कर सकते हैं।
3- सही परफ्यूम का चुनाव
पर्सनैलिटी और हेयर स्टाइल के साथ-साथ सही परफ्यूम का चुनाव करना भी ग्रुमिंग टिप्स के अंतर्गत आता है। इसलिए एक ऐसे परफ्यूम का चुनाव करें, जो आपके पसीने की बदबू को दूर करें और ज्यादा पसीना आने से बचा सके। वहीं, तीखी महक वाले परफ्यूम से बचें।
4- हेयर स्टाइल को ना करें इग्नोर
लुक मेंटेन करने के लिए हेयर स्टाइल अहम योगदान निभाती है। यह आपके चेहरे और स्टाइल को चार चांद लगाने का काम करती है। वेडिंग या पार्टी में जाने से पहले अपने बालों को सेट करें और शैंपू-कंडीशनर करने के बाद इन्हें अपने तरीके से स्टाइल करें । इसके बाद इन पर किसी बढ़िया क्वालिटी के हेयर जेल को लगाकर आप अपने बालों को भी स्टाइलिश दिखा सकते हैं।
5- स्किनकेयर रूटीन
सलून में बालों और दाढ़ी को सेट करवाने के साथ-साथ अपनी स्किन केयर रूटीन पर भी ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि किसी के पास भी ऐसा कोई जादू नहीं होता है कि वह एक रात में ही गुड लुकिंग बना सके। इसलिए हमेशा अपनी स्किन को ग्लोइंग और आकर्षक दिखाने के लिए एक नियमित स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।
शरीर को ऊपर से ध्यान देने के साथ-साथ अंदर से भी साफ-सुथरा और हेल्दी बनाए रखना जरूरी होता है। इसके लिए अपनी डाइट में सही खाद्य पदार्थों को शामिल करें और अपनी त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए लिक्विड वाली चीजों का सेवन करें। इसके साथ ही 7 से 8 गिलास पानी पीना ना भूलें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
