National Winter Skin Relief Day: इस दिन मनाया जाता है विंटर स्किन रिलीफ डे, मजेदार है इसकी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 06:25 AM IST

National Winter Skin Relief Day: हर साल 8 जनवरी को पूरे विश्‍व में नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे मनाया जाता है। यह दिवस हमे त्वचा की देखभाल करने के लिए जागरूक करती है। इस दिन को मनाने का सिलसिला वर्ष 2017 से शुरू हुआ। अब इसे पूरे विश्‍व के साथ भारत में भी उत्‍साह के साथ मनाया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे हमें करता है त्‍वचा के प्रति जागरूक
  • वर्ष 2017 से मनाया जा रहा है नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे
  • वैलेंट कंज्यूमर हेल्थकेयर ने शुरू किया था इस दिन को मनाना

National Winter Skin Relief Day: नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे प्रतिवर्ष 8 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस हमे हमारी त्वचा की जरूरतों के प्रति जागरूक करने के साथ हमें हमारी त्वचा की उचित देखभाल के महत्व की भी याद दिलाती है। यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि हम अपनी त्वचा को सर्दियों के ब्लूज से राहत दें। त्‍वाचा का ध्‍यान रखने के लिए लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे को अब सभी देशों में उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। भारत में भी लोग इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए उत्‍साहित रहते हैं। आइये जानते हैं इस दिन का खास इतिहास।

national winter skin relief day.

क्‍या आप जानते हैं नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे के बारे में, जानें यहां

नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे का इतिहास

नेशनल विंटर स्किन रिलीफ डे 2017 से प्रतिवर्ष पूरे विश्‍व में मनाया जा रहा है। वैलेंट कंज्यूमर हेल्थकेयर ने 8 जनवरी की तारीख को उपभोक्ताओं को सर्दी के मौसम में त्वचा की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए खास दिन के तौर पर नामित किया था। सर्दियों के मौसम में जनवरी माह एक ऐसा समय होता है जब मॉइस्चराइजर जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है। बता दें कि 1968 के मिस अमेरिका प्रोटेस्‍ट के बाद से कुछ सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों और उनके निर्माताओं को "महिला यातना के साधन" बता कर बंद करा दिया गया था। जिसके बाद मॉइस्चराइजर ने आधुनिक कॉस्मेटिक उत्पादों की नींद रखी और हर घर की जरूरत बन गया।

End of Feed