Kitchen Garden Tips: मानसून से पहले अपने किचन गार्डन में जरूर लगा लें ये सब्जियां, होगा फायदा

Kitchen Garden Tips: अगर समय jरहते ये सब्जियां लगा ली जाएं, तो बरसात के मौसम में आपके घर की रसोई ताजी, पौष्टिक और घर में उगाई गई सब्जियों से भर सकती है।

Kitchen Garden Tips: मानसून दस्तक देने वाला है। अभी का जो मौसम है वो किचन गार्डन के लिए मुफीद है। अगर आप घर पर ही ताजी और केमिकल-फ्री सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो मानसून शुरू होने से पहले का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधों की बढ़वार भी तेजी से होती है। ऐसे में कुछ सब्जियां लगाने से बरसात के दिनों में आपको भरपूर केमिकल फ्री सब्जियां मिल सकती हैं।

Kitchen Garden Tips

मानसून से पहले लगा लीं ये सब्जियां तो फायदे गिनते रह जाएंगे आप (Photo: iSTock)

लौकी

लौकी की बेल गर्मी और नमी दोनों में अच्छी तरह बढ़ती है। मानसून से पहले इसके बीज बोने पर बारिश शुरू होते-होते पौधा तेजी से फैलने लगता है। थोड़ी सी जगह में भी इसकी अच्छी पैदावार हो जाती है।

End of Feed