लाइफस्टाइल

Karisma Kapoor Saree Look: करिश्मा कपूर ने पहनी इतनी सुंदर साड़ी, ब्लाउज से लेकर पल्लू तक का डिजाइन था यूनिक

करिश्मा कपूर साड़ी लुक, Karisma Kapoor Saree Look: करिश्मा कपूर के साड़ी वाले लुक्स काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर साड़ी पहन बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। देखें इस साड़ी से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Image

Karishma Kapoor Saree

करिश्मा कपूर साड़ी लुक, Karisma Kapoor Saree Look: करिश्मा कपूर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत साड़ी पहन फोटोज शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी करिश्मा की खूबसूरती से लेकर स्टाइलिंग तक सब कुछ बेशक ही कमाल है। अब हाल ही में करिश्मा ने एक बार फिर बहुत ही प्यारी सी सिंपल साड़ी पहन अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं, करिश्मा अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं और उन्होने इस लुक में सिंपल साड़ी को बहुत ही खास लुक वाले ब्लाउज और ड्रेप के साथ पहना था। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

ऐसा था पूरा लुक

करिश्मा कपूर ने इस लुक में बहुत ही रिच लुक वाली लिनन और रोज गोल्ड जरी की बुनाई वाली साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी का लुक काफी यूनिक लगा, वहीं कलर कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा था। नारंगी और गुलाबी के खूबसूरत फ्युजन वाली इस साड़ी को उन्होने बड़ी बड़ी प्लीट्स बनाकर लूज पल्ला स्टाइल में पिन अप किया था।

करिश्मा ने इस साड़ी के साथ बहुत ही विंटेज और क्लासिक लुक वाला ब्लाउज स्टाइल किया था। नारंगी शाइन वाला ये ब्लाउज साड़ी के साथ काफी कॉम्पलीमेंटिंग लगा। बोट नेक वाले ब्लाउज का डिजाइन सर्दियों की साड़ी के साथ पहनने के लिए तो एकदम ही परफेक्ट हो सकता है।

करिश्मा ने डिजाइनर Berry Ulokam Sari और खास Berry Vanti Blouse पहना हुआ था। इन दिनों ये वाली डिजाइन की साड़ियां और ब्लाउज काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एकदम ही यूनिक लुक ट्राई करना चाहती हैं। तो इस साड़ी को एक बार जरुर पहनकर देखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article