Kajol Beauty Secret: 48 की उम्र में काजोल के इन स्टेप्स को करें फॉलो, ग्लैमर के साथ कंफर्ट भी मिलेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2022, 10:59 PM IST

Kajol Beauty Secret: 48 की उम्र में भी काजोल खूबसूरत और जवां नजर आती हैं। इसलिए कई महिलाएं उनका ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहती हैं। अगर आप भी काजोल का ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहती हैं तो इसके लिए परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में काजोल के कुछ खास ब्यूटी टिप्स बताएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से बढ़ती है खूबसूरती
  • स्किन पर ग्लो पाने के लिए मेकअप रिमूव करना है जरूरी
  • दिन में दो बार जरूर करें फेसवॉश

Kajol Beauty Secret: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। 48 की उम्र में भी काजोल खूबसूरती में कई यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। यही वजह है कि कई महिलाएं काजोल का ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है, ताकि बढ़ती उम्र में काजोल की तरह यंग नजर आएंगे। आज हम आपको काजोल की खूबसूरती का सीक्रेट शेयर करेंगे, जिसे जानकर आप भी अपने चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं काजोल की खूबसूरती का क्या है राज?

kajol beauty secret.

काजोल ब्यूटी सीक्रेट्स टिप्स

भरपूर रूप से लें नींद

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भरपूर रूप से नी्ंद लेती हैं। वह कभी भी अपने नींद के साथ समझौता नहीं करती हैं। कई हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो हर व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नी्ंद लेना जरूरी होता है। ऐसा करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि खूबसूरती में भी चार चांद लगता है।

End of Feed