लाइफस्टाइल

अजय-काजोल की बेटी हुई ग्रेजुएट, विदेश में साड़ी पहन नीसा ने जीता सबका दिल, ऐसा था पूरा लुक

Nysa Devgan Graduation Ceremony: अजय देवगन और काजोल की लाडली बिटिया नीसा की ग्रेजुएशन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। नीसा ने सेरेमनी के लिए खास साड़ी पहनी थी, देखें यंग गर्ल्स कैसी साड़ियां पहनती हैं।

Image

Nysa Devgan Graduation Look (Photo Credit - Kajol)

Nysa Devgan Graduation Ceremony: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, हालांकि फिर भी वे अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। 22 साल की नीसा इन दिनों अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज के साथ वायरल हो रही हैं। उनकी मम्मी काजोल ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर नीसा की ग्रेजुएशन सेरेमनी की झलक फैंस को दिखाई। नीसा ने स्विट्जरलैंड से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है।

छोटी सी वीडियो में काजोल और उनका पूरा परिवार बिटिया को ग्रेजुएट होते देख, काफी खुश नजर आ रहे हैं। सेरेमनी के लिए देवगन्स का देसी लुक बहुत ही सराहा जा रहा है। विदेशी धरती पर भी उन्होने इंडियन ट्रेडिशनल लुक अपनाकर फैंस का दिल जीत लिया है।

ऐसा था पूरा लुक

Nysa Devgan Graduation Ceremony (Photo Credit - Kajol)

Nysa Devgan Graduation Ceremony (Photo Credit - Kajol)

अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए नीसा बहुत ही सिंपल मगर सुंदर लुक वाली ट्रेडिंग लाइलैक कलर की साड़ी को ओपन उल्टा पल्ला ड्रेप के साथ फ्लॉन्ट किया था। कट स्लीव्स का गोल गले वाला ब्लाउज साड़ी के साथ काफी सूट कर रहा था। वहीं सॉफ्ट कर्ल्स वाले बाल और पिंक ग्लिटरी मेकअप नीसा पर बहुत जच रहा था। बेशक ही इस सिंपल और प्रीटी लुक के साथ नीसा ने सबका दिल जीत लिया है।

वहीं बेटी के साथ ही काजोल ने भी नीले रंग की साड़ी पहन ट्विनिंग की थी। स्कूप नेक वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी, मेकअप के साथ वाला लुक फॉर्मल इवेंट्स के लिए परफेक्ट है। जरूर ही गर्ल्स को तो लेडीज को ऐसे वाले ट्रेंडी लुक्स अपने अगले फॉर्मल इवेंट्स के लिए जरूर फ्लॉन्ट करने चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article