Japan Punctuality Culture: क्यों 10 मिनट की देरी भी जापान में बन जाती है बड़ी खबर, क्या सीख सकते हैं हम

Japan Punctuality Culture: जापान में समय की पाबंदी को महज व्यक्तिगत अनुशासन नहीं माना जाता। इसे दूसरे के समय के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जाता है।

Japan Punctuality Culture: भारत में अगर कोई ट्रेन 10-15 मिनट लेट हो जाए तो शायद ही किसी को हैरानी हो। दफ्तर की मीटिंग कुछ देर से शुरू हो जाए या कोई दोस्त तय समय से थोड़ा बाद में पहुंचे, इसे भी लोग आम बात मानते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां सिर्फ 10 मिनट की देरी भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बन जाती है। यह देश है जापान, जहां समय की पाबंदी केवल आदत नहीं, संस्कृति का हिस्सा है।

Japan Punctuality Culture

समय को इतना बड़ा कद्रदान क्यों हैं जापान (Photo: iStock)

हाल ही में जापान में एक ट्रेन के महज 10 मिनट देरी से चलने की घटना ने लोगों का ध्यान खींचा। इस छोटी-सी देरी ने एक बार फिर दुनिया को याद दिलाया कि जापानी समाज समय को लेकर कितना गंभीर है।

End of Feed