लाइफस्टाइल

देसी साड़ी में छा गईं इंडिया-पाकिस्तान की हसीनाएं, जान्हवी की नजाकत या सनम की शाही अदा, चेक करें कौन लगा बेस्ट

जाह्नवी कपूर और पाकिस्तानी स्टार सनम सईद ने अपनी साड़ियों से अलग-अलग फैशन स्टेटमेंट दिए। एक तरफ जाह्नवी का सॉफ्ट ग्लैम नजर आया, तो दूसरी ओर सनम का गहरे हरे रंग की साड़ी में रॉयल एलीगेंस खूब अच्छा लगा।

Image

Janhvi Kapoor And Sanam Saeed

साड़ी भारतीय और पाकिस्तानी फैशन की ऐसी खास पहचान है, जो हर दौर में नए अंदाज के साथ लोगों को पसंद आती रही है। हाल ही में Janhvi Kapoor और पाकिस्तानी अभिनेत्री Sanam Saeed के साड़ी लुक्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। दोनों ने अपने अलग-अलग स्टाइल से दिखाया कि साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल पहनावा नहीं, बल्कि मॉडर्न ग्लैमर और रॉयल एलिगेंस का भी शानदार मेल है।

जाह्नवी कपूर ने एक हालिया इवेंट के लिए खास हल्के पेस्टल ब्लू रंग की शीयर साड़ी पहनकर बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लुक अपनाया। वहीं सनम सईद ने कान्स के लिए गहरे हरे रंग की हैवी एम्बेलिश्ड साड़ी में रॉयल और ट्रेडिशनल अंदाज दिखाया। दोनों के लुक अलग थे, लेकिन दोनों ही फैशन लवर्स के लिए शानदार इंस्पिरेशन बन गए। जान्हवी तो सनम बेशक ही इन साड़ियों में आज की बेस्ड ड्रेस्ड एक्ट्रेसेस हैं।

जाह्नवी कपूर का सॉफ्ट और मॉडर्न लुक

जाह्नवी कपूर की हल्की ब्लू शीयर साड़ी उनके लुक को बहुत ही सॉफ्ट और ड्रीमी फील दे रही थी। साड़ी का ट्रांसपेरेंट फैब्रिक उनके स्टाइल को मॉडर्न टच दे रहा था। उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ इस लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बनाया। जान्हवी ने साड़ी के साथ एक 90s स्टाइल वाला दुपट्टा भी कैरी किया था।

उनका डेवी मेकअप, न्यूड लिप्स और हाईलाइटेड चीक्स पूरे लुक को फ्रेश बना रहे थे। वहीं स्लीक बन हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी ने उनके आउटफिट की एलिगेंस को और बढ़ा दिया।

सनम सईद का रॉयल एथनिक अंदाज

दूसरी तरफ सनम सईद ने गहरे एमरल्ड ग्रीन रंग की साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन कढ़ाई और शिमर डिटेलिंग बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका यह लुक ट्रेडिशनल साउथ एशियन फैशन की रॉयल खूबसूरती को दिखाता है।

उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर नेकलेस, मैचिंग चूड़ियों और एम्बेलिश्ड पोटली बैग के साथ पूरा किया। खुले वेवी बाल और सटल ग्लैम मेकअप ने उनके एथनिक स्टाइल में और निखार जोड़ दिया।

दोनों लुक्स में क्या है खास?

जाह्नवी कपूर का लुक मॉडर्न, सॉफ्ट ग्लैम की झलक देता है। जहां हल्के फैब्रिक और मिनिमल स्टाइलिंग पर फोकस है। वहीं सनम सईद का लुक शादी, त्योहार और पारंपरिक फंक्शन्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन माना जा सकता है। एक तरफ हल्की और एलिगेंट पेस्टल साड़ी है, तो दूसरी तरफ रॉयल और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ट्रेडिशनल अंदाज। आपको कौन सा लुक बेस्ट लगा।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article