बच्चों को सबसे ज्यादा क्या चाहिए? जैकी श्रॉफ की पेरेंटिंग एडवाइस, हर मां-बाप के लिए जरूरी

Jackie Shroff Parenting Advice: "मैं अपने बच्चों को सुनता हूं और वे भी मेरी बात सुनते हैं। पैरेंटिंग का मतलब है उन्हें सुनना। उन्हें अपने कान दीजिए, वरना वे अपनी बातें किसी और से कहने लगेंगे।"

Jackie Shroff Parenting Advice: बच्चों की परवरिश को लेकर हर माता-पिता के अपने नियम होते हैं। कोई अनुशासन को जरूरी मानता है, तो कोई अच्छी शिक्षा को। वहीं अभिनेता जैकी श्रॉफ का मानना है कि बच्चों को सबसे ज्यादा जिस चीज की जरूरत है वह है- उन्हें सुनने वाले कान।

Jackie Shroff Parenting Advice

जैकी श्रॉफ पेरेंटिंग एडवाइस (Photo: Jackie Insta)

हाल ही में एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने कहा कि घर का माहौल बच्चों पर गहरा असर डालता है। अगर घर में शांति और सामंजस्य होगा तो बच्चे भी सुरक्षित महसूस करेंगे। जैकी ने कहा - मैं अपने बच्चों को सुनता हूं और वे भी मेरी बात सुनते हैं। पैरेंटिंग का मतलब है उन्हें सुनना। उन्हें अपने कान दीजिए, वरना वे अपनी बातें किसी और से कहने लगेंगे।

End of Feed