IRCTC Tour Package For Rajasthan: यूं तो देश में घूमने की बहुत सी जगह हैं, लेकिन अगर आप राजस्थान (Rajasthan) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने राजस्थान के लिए एक एक सस्ता टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है। इस टूर पैकेज में आप जयपुर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर समेत कई जगह घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमे जयपुर समेत ये शहर।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम जयपुर-अजमेर-पुष्कर-जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर (NJH076) है। इस टूर पैकेज का रेट अलग-अलग है। तीन तरह की अलग-अलग गाड़ियों में तीन तरह के रेट की कैटेगरी है, जिसमें सबसे कम किराया 15,080 है, जिसमें आपको टैंपो ट्रैवलर में ट्रिपल शेयरिंग करनी होगी। वहीं अगर सबसे ज्यादा रेट की बात करें तो वह 59,190 है, जिसमें आप इटिओस/इंडिगो/डिजायर/ या उसी तरह की गाड़ी होगी।
आईआरसीटीसी ने राजस्थान के लिए निकाला टूर पैकेज
इस टूर पैकेज में आपको एसी कैब में रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे और दर्शनीय स्थलों के लिए पिक और ड्रॉप की सर्विस मिलेगी। साथ ही 6 ब्रेक फास्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा रहने के लिए सभी एसी होटल। अगर आप इस टूर को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।
बता दें कि जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है और ये राजस्थान की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा शहर है। इसके अलावा जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को उज्ज्वल, धूप वाले मौसम के लिए "सन सिटी" के रूप में जाना जाता है। मेहरानगढ़ किले के चारों ओर नीले रंग के घरों के कारण इसे "ब्लू सिटी" के रूप में भी जाना जाता है। अजमेर अरावली पर्वत से घिरा है। साथ ही अजमेर मुसलमानों का एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है।
