IRCTC Chhath Puja Special Train: दशहरा, दिवाली व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) आदि त्योहारों पर अक्सर ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। बिहार और यूपी से शहरों में आकर बसे हुए लोग इस समय अपने घर वापस जाते हैं, लेकिन ट्रेन में भीड़ के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
त्योहारों के मौके IRCTC चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारों के सीजन में ट्रेन की कंफर्म टिकट मिलना भी काफी मुश्किल होता है। इन्हीं सब परेशानियों का हल निकालने के लिए IRCTC ने इस बार पूजा स्पेशल ट्रेन (IRCTC Puja Special Train From Delhi to Bihar) चलाने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
अब छठ पूजा में आसानी से मिलेगी कंफर्म टिकट
छठ पूजा के मौके पर IRCTC हफ्ते में दो बार छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली से दरभंगा और दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। इससे बिहार के लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। इन ट्रेनों के बारे में डिटेल जानकारी नीचे इस आर्टिकल में दी गई है। हालांकि किसी भी प्रकार की कंफ्यूजन होने पर आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन
बता दें कि छठ पूजा को मद्देनजर रखते हुए ट्रेन संख्या 05527/05528 को 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार और रविवार आनंद विहार से दरभंगा चलाया जाएगा। यह ट्रेन दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों को उतार देगी। जिसके बाद आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के लिए ट्रेन 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शुक्रवार और सोमवार को 3.30 बजे चलेगी और अगले दिन 3.45 बजे यात्रियों को दरभंगा उतारेगी।
IRCTC Puja Special Train: इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, सीतापुर सिटी, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर रूकेगी।
आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन
पूजा स्पेशल ट्रेन के तहत एक और ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से पटना के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03257/03258 भी 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर बृहस्पतिवार और रविवार को पटना से रात 10.20 बजे चलेगी और अगले दिन 3.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों को उतारेगी। वहीं 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से पटना के बीच चलाई जाएगी। यह हर शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे पटना यात्रियों को उतारेगी।
