IRCTC Air Tour Package For Kashmir, Srinagar, Sonamarg, Pahalgam, Gulmarg Ex Amritsar: कश्मीर (Kashmir) घूमने का सपना हर किसी देशवासी का होता है। अगर आप अगले साल 2023 में कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर घूमने के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Jewels of Kashmir Ex Amritsar है। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।
IRCTC Air Tour Package For Kashmir
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज अमृतसर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा, जहां आप गो फर्स्ट की फ्लाइट से अमृतसर से श्रीनगर आ-जा सकेंगे। मील में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेंगे। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। ये एयर टूर पैकेज फरवरी और मार्च महीने के लिए है।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूमें कश्मीर
अब अगर हम इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने में ये टूर पैकेज आपको 39,650 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर 27,100 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग पर 26,490 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 21, 130 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 14,755 रुपए का पड़ेगा।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
