वैलेंटाइन डे पर IRCTC के इस शानदार एयर टूर पैकेज में घूमें Goa,बस देने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 18, 2023, 12:46 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Goa in Valentine Week From Chandigarh: ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 11 तारीख से शुरू होगा। मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 4 रात गोवा में बिताएंगे। इस एयर टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

IRCTC Air Tour Package For Goa in Valentine Week From Chandigarh: वेलेंटाइन डे (Valentine Day) में अब महीनेभर से भी कम का समय बच गया है। अगर आप भी वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी (Wife) या गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर जिसमें आप गोवा में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकेंगे। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है।

IRCTC Air Tour Package For Goa in Valentine Week

IRCTC Air Tour Package For Goa in Valentine Week

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Celebrate Valentine in Goa Ex Chandigarh है। साथ ही इस टूर पैकेज में आप नार्थ और साउथ गोवा घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज चंडीगढ़ से शुरू होगा। साथ ही ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और चंडीगढ़ से गोवा आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

End of Feed