IRCTC के इस एयर टूर पैकेज में घूमें सिक्किम की ये 2 खास जगहें, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 21, 2022, 02:49 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Gangtok And Pelling: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गंगटोक और पेलिंग घूम सकेंगे। टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे, लेकिन लंच इस टूर पैकेज में शामिल नहीं हैं।

IRCTC Air Tour Package For Gangtok And Pelling: साल 2023 आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप जनवरी (January) महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप नार्थ ईस्ट (North East) के राज्य सिक्कम (Sikkim) भी घूमने आ सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने सिक्किम को लेकर एक एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जो कोलकाता (Kolkata) से है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम LOST KINGDOM (GANGTOK-PELLING) है।

irctc air tour package for gangtok and pelling

irctc air tour package for gangtok and pelling

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गंगटोक और पेलिंग घूम सकेंगे। टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे, लेकिन लंच इस टूर पैकेज में शामिल नहीं हैं। फ्लाइट से आना और जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। इस एयर टूर पैकेज के तहत आप 2 दिन गंगटोक और 2 दिन पेलिंग रहेंगे।

End of Feed