ऊटी के साथ कम बजट में करें इन खूबसूरत शहरों की सैर, IRCTC लाया है फैमिली टूर का शानदार मौका

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 16, 2023, 01:02 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Bangalore, Mysore, Ooty, Coorg Ex Ahmedabad: ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और ये टूर अहमदाबाद से शुरू होगा। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा।

IRCTC Air Tour Package For Bangalore, Mysore, Ooty, Coorg Ex Ahmedabad: साल 2023 के पहले महीने में हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाता ही है। अगर आप भी इसी महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें आप कूर्ग (Coorg), मैसूर (Mysore), ऊटी (Ooty) , बंगलौर (Bangalore) घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।

irctc air tour package for bangalore mysore ooty

irctc air tour package for bangalore mysore ooty

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BLISSFUL BANGALORE, MYSORE & OOTY TOUR EX - AHMEDABAD है। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और ये टूर अहमदाबाद से शुरू होगा। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा। टूर पैकेज में सभी परमिट शुल्क और होटल टैक्स शामिल हैं। साथ ही परमिट/टोल/पार्किंग आदि जैसे चीजें भी इस टूर पैकेज में शामिल हैं। डिलेक्स होटल इस टूर पैकेज में शामिल हैं।

End of Feed