बालों के लिए नारियल का तेल, Coconut Oil For Hair Growth: लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी की चाहत होते हैं। बाजार में मौजूद महंगे केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के बीच, नारियल तेल एक ऐसा प्राकृतिक और सस्ता उपाय है जो सदियों से बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप भी बालों से जुड़ी किसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। तो ऐसे में नारियल के तेल का इस्तेमाल असरदार हो सकता है। देखें बालों में नारियल का तेल कैसे और कब लगाएं।
कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल
सिर्फ तेल सिर पर लगा लेने भर से बात नहीं बनती। बालों की जरूरत के हिसाब से इसके इस्तेमाल का तरीका अलग-अलग हो सकता है।
शैम्पू से पहले मालिश
सूखे बालों में हल्का गुनगुना नारियल तेल लगाएं और उंगलियों से सिर की त्वचा की 10-15 मिनट तक मालिश करें। इसे एक घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें। यह बालों को अंदर से पोषण देगा और शैम्पू के कारण होने वाले रूखेपन से बचाएगा।
कंडीश्नर के रूप में
आप नहाने से पहले बालों के सिरों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।तेल एक नेचुरल कंडीश्नर की तरह भी काम करता है।
ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आप सूखे ये रूसी वाले बालों की समस्या है तो ऐसे में आप नारियल तेल में दही और शहद मिलाकर लगा सकते हैं।
वहीं अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है तो नारियल के तेल में मेथी के दानों का पेस्ट या दो तीन भिगोए हुए आंवले मिलाकर लगाएं।
रूसी के लिए आप बालों में गुनगुना नारियल का तेल और उसमें नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
बहुत अधिक मात्रा में तेल लगाने से बालों में चिपचिपापन होने लगता है। और उसे धोने में भी दिक्कत हो सकती है। वहीं अगर आपका स्कैल्प काफी सेंसिटिव है या एक्ने की समस्या वाला है। तो तेल को स्कैल्प पर ज्यादा देर तक के लिए न छोड़ें। वहीं हमेशा ही शुद्ध, कोल्ड प्रेस्ड या ऑर्गेनिक नारियल तेल का ही प्रयोग करें।
