Dry Skin In Winter Remedies: सर्द हवाएं चेहरे को रूखी और बेजान बना देती है। ऐसे में लोग मॉइश्चराइजर लगाते हैं। लेकिन कई बार सिर्फ मॉइश्चराइजर काफी नहीं होता। कुछ घंटे बाद स्किन फिर से सूखी नजर आती है, जो देखने में भी अच्छी नहीं लगती है। इसलिए आज हम कुछ खास घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिससे आपकी स्किन मक्खन सी स्मूद हो जाएगी।
1. मॉइश्चराइजर
अपनी त्वचा को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। यदि आप इस मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो त्वचा का रूखापन बढ़ता जाएगा। कई बार तो रूखापन इतना बढ़ जाता है कि स्किन पर पपड़ी तक जमने लगती है और खुजलाने पर खून आ जाता है।

daily skin care routine for dry skin in winter
2. नारियल तेल
सर्दियों में अधिकतर लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। आप भी अपने चेहरे का रूखापन या ड्राईनेस कम करने के लिए नारियल तेल का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल से अपने चेहरे की मालिश करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो नारियल के तेल को रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। नारियल का तेल चेहरे की स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।
3. शहद
शहद एक बेहतरीन नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर 10 मिनट बाद धो दें। आप चाहें तो शहद में ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। सर्दियों में रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से ड्राईनेस से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। कई लोगों को शहद से एलर्जी हो सकती है।

winter skin care routine for dry skin homemade
4. सनस्क्रीन
बहुत से लोगों को लगता है कि सर्दियों के मौसम में उन्हें सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को काफी हानि पहुंचाती हैं। ऐसे में इस मौसम में भी 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा हानिकारक यूवी किरणों से बची रहे।
5. एलोवेरा

dry skin care routine for winter
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इसलिए आपको सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसका पल्प निकालें और फिर पूरे चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप सर्दियों में चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए एलोवेरा को रोज भी लगा सकते हैं।
