Milk Bath for Skin : दूध स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम और प्रोटीन प्राप्त होता है। नियमित रूप से दूध का सेवन करने से आप अपने शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी में दूध मिक्स करके नहाने से आपकी स्किन पर निखार आता है। जी हां, पानी और दूध का मिश्रण आपकी स्किन पर गोरा निखार ला सकता है। इसके अलावा इससे स्किन को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं पानी में दूध को डालकर नहाने के क्या फायदे हैं?
मिल्क बाथ के फायदे
पानी में दूध डालकर नहाने के फायदे
पानी में दूध डालकर नहाने से स्किन की खूबसूरती बढ़ सकती है। वहीं, इससे स्किन पर निखार आता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ के बारे में-
ड्राई स्किन की परेशानी होगी दूर
पानी में दूध डालकर नहाने से आप ड्राई स्किन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना नहाने के पानी में करीब आधा कप पानी डालें। इसके बाद इससे नहाएं। इससे आपकी ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो सकती है। यह आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही स्किन की नमी को लॉक करने में असरदार है। अगर आप ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो आप इसका प्रयोग जरूर करें।
स्किन पर लाए निखार
स्किन पर निखार पाने के लिए आप पानी में दूध डालकर नहा सकते हैं। यह आपकी पूरे स्किन पर चमक लाता है। साथ ही रंगत में भी निखार आ सकता है। नियमित रूप से इस पानी से नहाने से आपकी स्किन के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। साथ ही यह स्किन से टैनिंग की परेशानी को भी कम कर सकता है।
स्किन एलर्जी से छुटकारा
स्किन एलर्जी से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह काफी प्रभानी है। अगर आपको स्किन पर किसी तरह की एलर्जी जैसे- खुजली, रैशेज, दाने हो गए हैं तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी स्किन पर कसाव लाने में भी प्रभावी है। साथ ही यह एजिंग की परेशानियों को भी दूर कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
