बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इन दिनों मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका असर हमारी स्किन पर भी पड़ रहा है। स्किन ड्राई होकर फट रही है। खासकर हाथों की त्वचा के साथ इस तरह की समस्या हो रही है। ऊंगलियां ड्राई होकर फट रही है। इसकी असल वजह है मौसम में बदलाव और डिटर्जेंट का ज्यादा इस्तेमाल। ऊंगलियों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं देखने को मिल रहा। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप होथों की रूखी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं।
ऊंगलियों की ड्राईनेस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नारियल तेल
स्किन को मॉइस्चराइज करने में नारियल तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाने में सहायक है। इसके लिए इसे रोज रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना करके हाथों पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को उंगलियों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
ग्लिसरीन और गुलाब जल
हाथों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर रोजाना उंगलियों पर लगाएं। इससे रूखापन और फटी त्वचा से छुटकारा मिलेगा।
शहद और दूध
इसके लिए शहद में दूध मिलाएं और ऊंगलियों पर लगाएं। शहद स्किन को हाइड्रेट करने में सहायक है और दूध नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करेगा। इन दोनों के मिश्रण से 15 मिनट तक मालिश करें।
